May 13, 2026

Join With Us


महापौर अलका बाघमार ने ली वार्ड विकास कार्यों की समीक्षा : पेयजल व्यवस्था सुधार पर विशेष जोर

सार्वजनिक नलों के सर्वे और अवैध बहाव रोकने महापौर ने पार्षदों को दिए निर्देश




दुर्ग | सोनम कौर | नगर पालिक निगम। नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 31 से 40 तक के पार्षदों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वार्डवार विकास कार्यों, मूलभूत सुविधाओं तथा जनसमस्याओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में सड़क निर्माण, पाइप लाइन विस्तार, पाइप लाइन लीकेज, नाली एवं पुलिया निर्माण/मरम्मत, विद्युत व्यवस्था, सुलभ शौचालयों की मरम्मत सहित विभिन्न जनसमस्याओं पर एक-एक कर समीक्षा की गई। पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को महापौर और आयुक्त के समक्ष रखते हुए त्वरित निराकरण की मांग की।

महापौर अलका बाघमार ने बैठक में कहा कि नगर निगम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध कराना है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि अपने-अपने वार्डों में बेवजह बह रहे सार्वजनिक नल कनेक्शनों का सर्वे कराया जाए तथा अनुपयोगी सार्वजनिक नलों को बंद कराने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लगभग सभी घरों में व्यक्तिगत नल कनेक्शन उपलब्ध हैं, ऐसे में सार्वजनिक नलों से पानी की अनावश्यक बर्बादी रोकना आवश्यक है।

महापौर ने विशेष रूप से वार्ड क्रमांक 44, 20 एवं 07 का उल्लेख करते हुए कहा कि इन वार्डों में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का स्थायी समाधान किया गया है। लगभग दो दशक बाद वार्डवासियों को नियमित एवं पर्याप्त पेयजल मिलने लगा है, जिससे नागरिकों में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा पाइप लाइन सुधार एवं जल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने लगातार कार्य किया जा रहा है, जिसका सकारात्मक परिणाम अब दिखाई देने लगा है। बैठक के दौरान महापौर ने पार्षदों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने वार्डों के आवश्यक विकास कार्यों के प्रस्ताव अधिकारियों से तैयार करवाएं, ताकि शासन स्तर पर राशि की मांग कर वार्डों में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके। आयुक्त सुमित अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वार्डों से प्राप्त समस्याओं एवं मांगों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

बैठक में लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, शेखर चन्द्राकर, लीना दिनेश देवांगन, ज्ञानेश्वर ताम्रकर,शशि साहू,हर्षिका संभव जैन,पार्षद कुलेश्वर साहू,प्रतिभा सुरेश गुप्ता,रामचंद्र सेन,जितेंद्र महोबिया,कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा,प्रकाश चंद थवानी,मो.सलीम सिद्दीकी,सहायक अभियंता गिरीश दीवान सहित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE