May 13, 2026

Join With Us


सामूहिक विवाह समाज में सादगी, भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करने का हैं माध्यम : मौलाना मोहम्मद बदरूदुजा इरशाद

हजारों लोगों की मौजूदगी में इज्तेमाई शादी का हुआ आयोजन




नागपुर | एड अब्दुल अमानी कुरेशी |  फैजाने ताजुल औलीया ओल्ड एज होम की ओर से ताजबाग स्थित मेला मैदान में  10मई रविवार को  शाम 7.30 बजे इज्तेमाई शादी (सामूहिक विवाह) समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों लोगों की उपस्थिति में  शादीयों का कार्यक्रम अत्यंत उत्साह एवं उल्लास  के वातावरण में संपन्न हुआ। मगरीब की नमाज के बाद विवाह समारोह आयोजित किया गया |

जिसमें ताजबाग की शाही जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना खुर्शीद आलम खान ने निकाह पढ़ाया तथा नवविवाहित 72जोड़ों के लिए विशेष दुआएं कीं।समारोह में विवाहित जोड़ों को घरेलू उपयोग का आवश्यक सामान भी एफटीए की ओर से भेंट स्वरूप प्रदान किया गया। इस अवसर पर मौलाना मोहम्मद बदरूदुजा इरशाद ने अपने संबोधन में कहा

कि सामूहिक विवाह समाज में सादगी, भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत और समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश हैं।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE