भिलाई | नयमुद्दीन खान | छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्य मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी ने कहा कि, छत्तीसगढ़ राज्य में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं । आपकी कठिन मेहनत अनुशासन और दृढ़ संकल्प का यह शानदार परिणाम है | जिसने आपको सफलता दिलाई है ।यह उपलब्धि आपके जीवन में नए अवसरों के द्वार खोलेगी, अतः आगे भी पूरे आत्मविश्वास और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहें ।
साथ ही जो विद्यार्थी इस बार दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में अपेक्षित सफलता प्राप्त नहीं कर सके हैं, उनसे निवेदन है कि निराश न हो ।असफलता केवल एक पड़ाव है अंत नहीं । यह आपको अपनी कमजोरी को पहचानने और उन्हें सुधारने का अवसर देती है। धैर्य, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास से आप निश्चित ही भविष्य में सफलता प्राप्त करेंगे । आप सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं ।