April 24, 2026

Join With Us


हज़रत मख्दुम मोहम्मद शफी बाबा कादरी ताजी का उर्स 5 मई से शुरू




नागपुर । एड अब्दुल अमानी कुरेशी। हर साल की तरह इस साल भी बड़ी शानो शौकत से उर्स मनाया जा रहा है। सज्जादानशीन सैयद अहफाज़ अली कादरी ताजी की सदारत में "रस्मे परचम कुशाई" 05 मई 2026 बरोज़ मंगल को सुबह 10 बजे अदा की जायेगी । रात 9 बजे “मिलाद शरीफ' की महेफिल होगी ।

तारीख 06 मई 2026 बुध सुबह १० बजे "संदल शरीफ' हज़रत शफी बाबा के आस्ताने से निकलकर शहर का गश्त करता हुआ शाम 7 बजे हज़रत बाबा ताजुद्दीन की बारगहा में संदल व चादर पेश की जायेगी। इसके बाद शफी बाबा की बारगाह में संदल व चादर पेश की जायेगी । उर्स के दौरान सुबह शाम लंगर तकसीम किया जायेगा और उसके बाद शफी बाबा दरबार में महेफिले कव्वाली का प्रोग्राम रात 10 बजे होगा जिसमें फनकार कमर वारसी, देवा शरीफ के अपनी हाजरी पेश करेगे ।

जैरे सदारत सज्जादानशीन सैयद अहफाज़ अली कादरी ताजी, जानशीन सैयद मुज़म्मील अली कादरी ताजी सभी महेमानो का तहेदिल से खैर मखदम करते है। मई 07-05-2026 जुमेरात सुबह 9.00 बजे कुरआन ख्वानी कुल शरीफ की फातेहा होगी।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE