भिलाई | नईमुद्दीन खान | मोहन नगर थाना क्षेत्र में एक पुलिस कर्मी के बेटे पर चाकू से वार कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोहन नगर पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने टिकेश्वर यादव (25) को किसी बहाने से फोन कर कातुलबोर्ड मैदान में बुलाया।
टिकेश्वर के पहुंचते ही आरोपितों ने उस पर चाकू से वार कर दिया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घायल युवक के पिता भोलाराम साहू पुलिस विभाग में है |