भिलाई | नईमुद्दीन खान | सुपेला पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 15 लोगों को पकड़ा है। इन आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने 1.14 लाख रुपये नकद रकम, 15 नग मोबाइल फोन एवं पांच नग दोपहिया वाहन की जब्ती बनाई गई। शुक्रवार को सुपेला पुलिस को सूचना मिली कि भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के सामने कोसानाला के पास सार्वजनिक स्थान पर कुछ व्यक्तियों द्वारा जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और 15 लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा। मामले में पुलिस ने जिन आरोपितों को गिरफ्तार किया है |
उसमें विक्की साहनी (34) निवासी मल्हा पारा सुपेला, विनय (36) सेक्टर-07 भिलाई, हिमांचल दास (56) आदर्श नगर दुर्ग, शैलेंद्र यादव (30) गया नगर दुर्ग, हेमलाल ढीमर (26) रुआबांधा भिलाई, सतीश गुर्दे (48) कोसा नगर सुपेला, विज्जू जैन (50) अहिवारा, किशन साहू (46) बजरंग नगर रायपुर, सोनू कुमार साव (21) राम नगर सुपेला, जशवंत धमधा पुलिस ने जुआ खेलते दो को पकड़ा | 
धमधा थाना अंतर्गत ग्राम तुमाकला जरहा तुमा के बीच डबरी पार में जुआ खेलने की सूचना धमधा पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर कार्रवाई की। मौके पर दो व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपितों में अब्दुल जब्बार (56) निवासी ग्राम तुमाकला, त्रिलोक जैन निवासी जालबांधा शामिल है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 4300 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन जब्त किया है। साहू (26) खोरपा अभनपुर, लक्की साहू (28) बेदरी थाना राखी, जुलेश लाल (44) शंकर नगर दुर्ग, हीरा सिंह (30) सुपेला, मोह. अरशद अंसारी (27) कैंप-02 छावनी और दिनेश साव (41) कांट्रेक्टर कालोनी सुपेला शामिल है। मामले में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं धारा 112(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।