November 14, 2026

Join With Us


दो पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम को लेकर प्रशासन का अलर्ट : खूबसूरती के नाम पर सेहत से खिलवाड़

चेहरे पर चमक के नाम पर खतरा




भोपाल | न्यूज़ डेस्क | मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने दो कॉस्मेटिक उत्पादों को लेकर सार्वजनिक स्वास्थ्य अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने Goree Beauty Cream और Chandni Whitening Cream को Unauthorized बताते हुए लोगों को इन्हें न खरीदने और इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी है। नोटिस के मुताबिक, ये दोनों क्रीम पाकिस्तानमें बनी बताई गई हैं और इनमें तय सीमा से अधिक हेवी मेटल्स मौजूद हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। 

खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्य प्रदेश की ओर से 14 नवंबर 2026 को जारी सार्वजनिक नोटिस में Goree Beauty Creamऔर Chandni Whitening Cream का जिक्र किया गया है। नोटिस में दोनों उत्पादों को अनधिकृत बताया गया है। इनके पैकेट पर निर्माण का देश पाकिस्तान दर्ज है। प्रशासन के अनुसार, इन कॉस्मेटिक उत्पादों में निर्धारित सीमा से अधिक हेवी मेटल्स मौजूद हैं, जिससे उपभोक्ताओं को स्वास्थ्य संबंधी जोखिम हो सकता है। नोटिस में इनके इस्तेमाल से टॉक्सिक प्रभाव पड़ने की आशंका भी जताई गई है।

केंद्र के औषधि नियंत्रक ने भी जारी किया था नोटिस

FDA के सार्वजनिक नोटिस में ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI), केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO), नई दिल्ली के 8 सितंबर 2026 के सार्वजनिक नोटिस का भी हवाला दिया गया है। इसके मुताबिक, इन उत्पादों को भारतीय बाजार में बेचने के लिए सक्षम प्राधिकारी की ओर से इंपोर्ट रजिस्ट्रेशन जारी नहीं किया गया है।

FDA ने लोगों से की ये अपील

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने उपभोक्ताओं को इन दोनों क्रीम को नहीं खरीदने और इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी है। साथ ही, यदि किसी ने इन्हें खरीद लिया है तो इनके जैसे नाम वाले अन्य कॉस्मेटिक उत्पादों का इस्तेमाल करने से भी बचने को कहा गया है। प्रशासन ने दुकानदारों और आम लोगों से अपील की है कि यदि ये उत्पाद बाजार में कहीं बिकते दिखाई दें तो इसकी सूचना विभाग को ई-मेल या अपने जिले के ड्रग इंस्पेक्टर के माध्यम से दें।

असली कॉस्मेटिक उत्पादों की पहचान कैसे करें

FDA ने लोगों को कॉस्मेटिक उत्पाद खरीदते समय उनके पैकेट पर जरूरी जानकारियां जांचने की सलाह दी है। अधिकृत कॉस्मेटिक उत्पादों पर मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस नंबर, निर्माता की जानकारी, बैच नंबर, निर्माण की तारीख और एक्सपायरी डेट दर्ज होनी चाहिए। आयातित उत्पादों पर इंपोर्ट रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस नंबर के साथ निर्यातक देश में निर्माता का नाम और पता भी होना चाहिए। विभाग ने अधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में अनधिकृत कॉस्मेटिक उत्पादों की बिक्री, वितरण और प्रचार पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। 





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE