November 16, 2026

Join With Us


बिलकिस बानो केस के 2 दोषियों की उम्रकैद पर रोक : सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत




गुजरात | न्यूज़ डेस्क | सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो गैंगरेप और उनके परिवार के सदस्यों की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे दो दोषियों को राहत दी है | कोर्ट ने विपिन जोशी उर्फ लाला डॉक्टर और प्रदीप रमनलाल मोढिया की उम्रकैद की सजा पर रोक लगाते हुए उन्हें जमानत दे दी है | जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्ना बी. वराले की बेंच ने दोनों दोषियों को यह राहत दी | दोनों दोषी 17 साल से अधिक समय जेल में बिता चुके हैं | इनमें से विपिन जोशी गंभीर रूप से दिव्यांग है | 

क्या है मामला

यह मामला 2002 के गुजरात दंगों में बिलकिस बानो के साथ गैंगरेप और उनके परिवार के सात सदस्यों की हत्या से जुड़ा है | दंगों के दौरान दाहोद ज़िले के रंधिकपुर गांव की बिलकिस अपने परिवार के 16 सदस्यों के साथ भाग कर पास के गांव छापरवाड के खेतों में छिप गई | 3 मार्च 2002 को वहां 20 से अधिक दंगाइयों ने हमला बोल दिया | 5 महीने की गर्भवती बिलकिस समेत कुछ और महिलाओं का बलात्कार किया | बिलकिस की 3 साल की बेटी समेत 7 लोगों की हत्या कर दी | 

सुप्रीम कोर्ट ने भेजा था जेल

इस मामले में 2008 में 11 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी | गुजरात सरकार ने 15 अगस्त 2022 को अपनी 1992 की रिहाई नीति के तहत सभी 11 दोषियों को समयपूर्व रिहाई दे दी थी | ट्रायल कोर्ट ने इन दोनों आरोपियों को भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 143 (गैर-कानूनी तरीके से इकट्ठा होना), 147 (दंगा करना), 302 (हत्या) और 376 (बलात्कार) के तहत दोषी ठहराया था | गुजरात के पंचमहल जिले के गोधरा टाउन पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR से जुड़े मामले में उन्हें जुर्माने के साथ कारावास की सजा सुनाई गई थी | इस फैसले को बिलकिस बानो ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी | 8 जनवरी 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार के रिहाई के आदेश को रद्द कर दिया था | सुप्रीम कोर्ट ने सभी को जेल में वापस सरेंडर करने का आदेश दिया था | 





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE