November 13, 2026

Join With Us


ग्रामीण की हत्या के आरोपी ASI की संदिग्ध मौत : बलिराजगढ़ के मैदान में मिली लाश





बिहार | न्यूज़ डेस्क | बिहार के मधुबनी जिले के बलिराजगढ़ गोलीकांड में एक सनसनीखेज मोड़ सामने आया है | ग्रामीण की हत्या और तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल करने के बाद फरार चल रहे आरोपी ASI चंद्र मोहन सिंह का शव बरामद हुआ है | उनका शव बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ गांव स्थित एक मैदान में मिला है |  शव के पास से आरोपी ASI की सर्विस पिस्टल भी बरामद की गई है | गुरुवार देर शाम शव मिलने की सूचना पर पुलिस की विशेष टीम मौके पर पहुंची |  एसएसपी योगेन्द्र कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर शव मिलने की पुष्टि की है | 3 नवंबर की रात मधुबनी के बाबूबरही थाना क्षेत्र स्थित बलिराजगढ़ गांव में गोलीबारी की घटना हुई थी | इस दौरान आरोपी ASI चंद्र मोहन सिंह ने कथित तौर पर अंधाधुंध फायरिंग की थी | 

इस गोलीकांड में एक ग्रामीण की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे | घटना के बाद आरोपी ASI मौके से फरार हो गया था |   इसके बाद से ही मधुबनी पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी | मधुबनी के एसएसपी योगेन्द्र कुमार के मुताबिक, गोलीकांड के बाद फरार आरोपी ASI की तलाश में पुलिस की 12 विशेष टीमें गठित की गई थीं | ये टीमें नेपाल से सटे सीमावर्ती इलाकों के साथ-साथ दूसरे राज्यों में भी उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थीं | 

इसके अलावा दो विशेष टीमों को घटनास्थल के आसपास के इलाकों में सघन तलाशी और तकनीकी निगरानी की जिम्मेदारी दी गई थी | पुलिस अलग-अलग सुरागों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही थी | इसी तलाशी अभियान के दौरान गुरुवार देर शाम पुलिस को बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ स्थित एक मैदान में अज्ञात शव पड़े होने की सूचना मिली | इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-2 के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम तत्काल मौके पर पहुंची | 

घटनास्थल पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में FSL (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी बुलाया गया | फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके पर शव का निरीक्षण किया और आसपास मौजूद साक्ष्यों को जुटाया | जांच के दौरान शव के पास से कई महत्वपूर्ण सामान भी बरामद हुए | एसएसपी योगेन्द्र कुमार के अनुसार, शव के पास मिले कपड़ों, आधार कार्ड, मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य कागजातों की जांच के आधार पर मृतक की पहचान फरार ASI चंद्र मोहन सिंह के रूप में हुई है | 

FSL टीम द्वारा शव का निरीक्षण किए जाने के दौरान उसके नीचे से एक सर्विस पिस्टल भी बरामद की गई | पुलिस के मुताबिक, यह वही सर्विस पिस्टल है जिसका इस्तेमाल बलिराजगढ़ गोलीकांड में किया गया था | हालांकि, बरामद पिस्टल और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है | पुलिस का कहना है कि फिलहाल ASI चंद्र मोहन सिंह की मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हुई है | यह स्पष्ट नहीं है कि उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई | इसके लिए पुलिस इनक्वेस्ट रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है | 

इसके अलावा शव के नीचे से बरामद सर्विस पिस्टल की भी जांच कराई जाएगी | इन सभी रिपोर्टों और फॉरेंसिक साक्ष्यों के सामने आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी | पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है | पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी | 





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE