March 25, 2026

Join With Us


एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं की दूसरी परीक्षा का टाइम टेबल जारी : पढ़े पूरी रिपोर्ट

एमपी बोर्ड 12वीं द्वितीय परीक्षा टाइम टेबल 2026




भोपाल | न्यूज़ डेस्क |  मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 10वीं और 12वीं की द्वितीय परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी कर दी गई है | द्वितीय परीक्षा का मतलब सप्लीमेंट्री परीक्षा से है | जो छात्र सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर टाइमटेबल डाउनलोड कर सकते हैं | सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन सिंगल शिफ्ट में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा | आधिकारिक सूचना के अनुसार ये परीक्षाएं 7 मई से 25 मई 2026 तक आयोजित की जाएंगी | 

एमपी बोर्ड 12वीं द्वितीय परीक्षा टाइम टेबल 2026


परीक्षा का समय और शिफ्ट

एमपी बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि 10वीं और 12वीं दोनों की द्वितीय परीक्षाएं सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक सिंगल शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी | इसके लिए परीक्षार्थियों को केंद्र पर सुबह आठ बजे तक पहुंचना अनिवार्य है | सुबह 8:45 बजे के बाद एग्जाम हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा | 

फेल हुए छात्रों को पास होने का मौका

द्वितीय परीक्षा का आयोजन बोर्ड परीक्षा में फेल होने वाले छात्रों को उसी शैक्षणिक सत्र में पास होने का एक मौका देने के लिए किया जाता है | 10वीं की परीक्षा सात मई से 19 मई तक आयोजित की जाएगी | सात मई को पहला पेपर हिंदी का होगा | जबकि 12वीं की परीक्षा 7 मई से शुरू होकर 7 मई तक चलेगी |  थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल परीक्षाएं भी 5 मई से 25 मई के बीच आयोजित की जाएंगी | छात्रों को सटीक तारीख के लिए अपने केंद्राध्यक्ष से संपर्क करना होगा | प्रैक्टिकल भी वहीं होगा जिस केंद्र पर थ्योरी के पेपर होंगे | 





+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE