नागपुर । एड अब्दुल अमानी कुरेशी। 21 मार्च स्कूल हेडमास्टर्स चैरिटेबल एसोसिएशन द्वारा ईद-उल-फितर का पर्व बड़े हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ इसके अध्यक्ष ज़फ़र अहमद खान के निवास स्थान पर मनाया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक नागो गनार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दिलीप बोस (सचिव), सिद्धार्थ गेडाम (पूर्व कोषाध्यक्ष), सतीश गजभिये (कोषाध्यक्ष), अनीता भुते, माला गोलघाटे, भुते, जयराज यावलकर, फ़ज़ले मोबिन सिद्दीकी सहित अनेक गणमान्य हेडमास्टर्स उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि नागो गनार ने समस्त मुस्लिम समाज को ईद की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ज़फ़र अहमद खान ने रमज़ान के रोज़ों के आध्यात्मिक एवं स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक शोध के अनुसार रोज़ा रखने से शरीर में ऑटोफैगी की प्रक्रिया सक्रिय होती है, जिससे शरीर की क्षतिग्रस्त कोशिकाएं साफ होती हैं और स्वास्थ्य बेहतर रहने में मदद मिलती है।
अंत में सभी उपस्थित लोगों ने शीर खुरमा एवं अन्य व्यंजनों का आनंद लिया और कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।