मुंबई | न्यूज़ डेस्क | इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) इलाहाबाद ने रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए अहम कदम उठाया है | कॉलेज ने पहली बार पीएचडी में सीधे एडमिशन की सुविधा शुरू की है | जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है | ट्रिपल आईटी प्रयागराज की ओर से पीएचडी एडमिशन के लिए जारी ब्रोशर के अनुसार, पीएचडी कार्यक्रम में दाखिला कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट और इंटरव्यू के माध्यम से होगा | 
इस स्क्रीनिंग सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा | जिसके आधार पर अंतिम चयन होगा | हालांकि जिन उम्मीदवारों ने पहले से नेट या गेट परीक्षा पास कर रखी है | उन्हें स्क्रीनिंग टेस्ट से छूट हासिल है. ऐसे अभ्यर्थियों को सीधे इंटरव्यू देना होगा | ट्रिपल आईटी प्रयागराज का मानना है कि इस नए सिस्टम से रिसर्च में प्रतिभाशाली छात्रों की भागीदारी बढ़ेगी | अब तक पीएचडी की कई सीटें योग्य उम्मीदवारों की कमी से खाली रह जा रही थीं | नए सिस्टम से इन सीटों को भरना आसान होगा |
पीएचडी एडमिशन की कटऑफ डेट
ट्रिपल आईटी इलाहाबाद की यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार मानी जा रही है, जिसमें उच्च शिक्षा संस्थानों में अनुसंधान को बढ़ावा देने और अधिक छात्रों को शोध से जोड़ने पर जोर दिया गया है | संस्थान ने पीएचडी में दाखिले के लिए तीन कटऑफ डेट तय की है | पहली 31 मार्च, दूसरी 15 जुलाई और तीसरी 30 नवंबर तय की गई है |
पूरे साल होगा पीएचडी में दाखिला
ट्रिपल आईटी इलाहाबाद के निदेशक प्रोफेसर मुकुल सुतावने के अनुसार, पीएचडी में दाखिले के लिए रोलिंग विज्ञापन जारी करके आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है | आवेदन के बाद प्रस्तावित तिथियों पर साल भर पीएचडी में दाखिला होगा | 
कौन-कौन PhD के लिए आवेदन कर सकता है
B.Tech / B.Pharm, M.Tech / M.Pharm, MSc, MCA, MBA, M.Com या कोई समकक्ष प्रोफेशनल डिग्री हो | लेकिन इसके साथ आपको इनमें से कोई national exam qualify होना चाहिए-
- GATE
- GPAT
- CAT
- NET-PhD only
- NET (असिस्टेंट प्रोफेसर/ लेक्चरशिप)
- NET-JRF
- CSIR-NET
- ICMR-JRF
GATE कब जरूरी नहीं है
अगर आपने एमटेक किया है तो ट्रिपल आईटी प्रयागराज में एडमिशन के लिए GATE स्कोर की जरूरत नहीं है |
फाइनल ईयर स्टूडेंट्स के लिए
अगर आप अभी फाइनल ईयर/फाइनल सेमेस्टर में हैं, तब भी अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन एडमिशन मिलने से पहले डिग्री कंप्लीट करनी होगी |