नागपुर । प्रा विवेक बांबल। ईरान और इजराइल के बीच मौजूदा युद्ध का असर धीरे-धीरे सभी स्तरों पर महसूस किया जा रहा है। घरेलू और व्यावसायिक सिलेंडरों की कमी के कारण होटल व्यवसाय धीमा पड़ गया है और अब मनपा व अनुदानित स्कूल भी इससे प्रभावित हुए हैं नगर निगम के स्कूलों में छात्रों को पौष्टिक मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराना संभव न होने के कारण केले और सेब जैसे फल दिए जाने चाहिए। ऐसी मांग समाज सेवक विनोद इंगोले ने प्रशासन से की है ।
एक दो दिनों में नागपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत महसूस की जा रही है ऐसी अवस्था में दोपहर के भोजन में फल वितरित किए जाएं।