March 08, 2026

Join With Us


12 करोड़ की हेरोइन के साथ पकड़ा गया तस्कर : खेप की डिलीवरी से पहले ANTF का एक्शन

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एएनटीएफ ने की बड़ी कार्रवाई




लखनऊ | न्यूज़ डेस्क | उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हेरोइन की एक बड़ी खेप डिलीवरी करने से पहले शातिर तस्कर को पुलिस ने दबोचा है। यह कार्रवाई बाराबंकी (ANTF) एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स थाने की टीम ने की है। पुलिस ने इनके कब्जे से 12 करोड़ कीमत की 5.549 किलोग्राम हेरोइन, एक हुण्डई क्रेटा कार, एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 6080 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ में तस्करी के नेटवर्क से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक के आधार पर अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सक्रिय तस्कर को गिरफ्तार किया है। बाराबंकी एएनटीएफ थाने के प्रभारी अयनुद्दीन, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार सिंह, सूरज सिंह, मनीष कुमार दुबे, हेड कांस्टेबल वेद प्रकाश दुबे और आलोक सिंह ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से 12 करोड़ की हेरोइन बरामद की है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हेरोइन की एक बड़ी खेप डिलीवरी करने से पहले शातिर तस्कर को पुलिस ने दबोचा है। यह कार्रवाई बाराबंकी (ANTF) एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स थाने की टीम ने की है। पुलिस ने इनके कब्जे से 12 करोड़ कीमत की 5.549 किलोग्राम हेरोइन, एक हुण्डई क्रेटा कार, एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 6080 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ में तस्करी के नेटवर्क से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक के आधार पर अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सक्रिय तस्कर को गिरफ्तार किया है। बाराबंकी एएनटीएफ थाने के प्रभारी अयनुद्दीन, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार सिंह, सूरज सिंह, मनीष कुमार दुबे, हेड कांस्टेबल वेद प्रकाश दुबे और आलोक सिंह ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से 12 करोड़ की हेरोइन बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद इमरान सक्रिय तस्कर कैरियर के रूप में कार्य कर रहा था। जो हेरोइन की बड़ी खेप कार से डिलीवर करने पहुंचा था। पूछताछ में आरोपी इमरान ने बताया कि उसे यह हेरोइन एक अज्ञात व्यक्ति कैम्पबेल रोड पर कम कीमत में देता था। वह इसे खरीदकर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर अलग-अलग इलाकों में फुटकर में बेचता था और इससे मोटा मुनाफा कमाता था। घटना के दिन भी वह माल की डिलीवरी देने आया था, तभी एएनटीएफ की टीम ने दबोच लिया।

12 करोड़ कीमत की हेरोइन बरामद

पुलिस ने बरामद की 5.549 किलो हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके अलावा आरोपी के पास से क्रेटा कार, एंड्रॉयड मोबाइल, 6080 रुपये नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम और क्रेडिट कार्ड भी मिले हैं। मामले में थाना चौक कमिश्नरेट लखनऊ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने में जुटी है। पुलिस तस्करी के नेटवर्क की फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE