March 08, 2026

Join With Us


मानवता को किया शर्मसार : 6 वर्षीय मासूम से रेप, 2 आरोपी गिरफ्तार

अमित जैन और रोहन जैन को हिरासत में लिया




कांकेर | न्यूज़ डेस्क | छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है |  जहां 2 युवकों ने 6 साल की मासूम को अपने हवस का शिकार बना डाला और उसे अचेत अवस्था में अंधेरी रात में खेत में फेंककर फरार हो गए | पुलिस और ग्रामीणों की सतर्कता से बच्ची को रात में ही बरामद कर लिया गया है, जिसका इलाज कांकेर के मेडिकल कालेज में जारी है | 

वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों अमित जैन 20 वर्ष और रोहन जैन 19 वर्ष को हिरासत में लिया है | जिन्होंने अपना अपराध पुलिस के सामने  कबूल कर लिया है | जानकारी के अनुसार 6 मार्च की रात शहर से महज 7 किलोमीटर दूर एक गांव में 6 साल की मासूम अपने माता-पिता के साथ घर में सोई हुई थी | दो युवक नशे की हालत में घर में चोरी करने घुसे और मासूम को देखकर हैवानों को नीयत बिगड़ गई | 

दोनों ने मासूम को घर से अपहरण कर गांव के ही तालाब के पास ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे वहीं छोड़कर भाग निकले देर रात करीब साढ़े 12 बजे जब माता-पिता की आंख खुली तो बच्ची को ना पाकर उन्होंने खोजबीन की लेकिन घर में बच्ची के नहीं मिलने पर उन्होंने तत्काल गांव के कोटवार के माध्यम से पुलिस मे सुचना दी | 

कोतवाली पुलिस ने भी त्वरित एक्शन लेते हुए रात में ही बच्ची की खोजबीन शुरू की और देर रात बच्ची को तालाब के निकट खेत से अचेत अवस्था में बरामद किया | जिसके बाद बच्ची को कांकेर मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया था | मेडिकल जांच में बच्ची से रेप की पुष्टि होने पर पुलिस ने गांव पहुंचकर जांच शुरू की और 4  संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की | 

4 में से दो आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल लिया है | पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है | एएसपी योगेश साहू ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है | दोनों के खिलाफ कई धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है | वहीं कर दी है | एएसपी योगेश साहू ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है | दोनों के खिलाफ कई धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है | घटना के बाद गांव के लोगों में आक्रोश है | 



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE