March 05, 2026

Join With Us


1500 रु के लिए दोस्त की ली जान : सिर पर मारा पत्थर




नई दिल्ली | न्यूज़ डेस्क | नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र में सेक्टर-64 से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है | महज़ 1500 रुपये के विवाद में एक युवक ने अपने ही साथी की बेरहमी से हत्या कर दी | 

कैसे हुआ हादसा 

मृतक राहुल (35) और आरोपी रविंद्र दोनों फुटपाथ पर रहते थे और एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते थे | गुरुवार सुबह करीब 9 बजे, दोनों के बीच 1500 रुपये के लेनदेन को लेकर झगड़ा शुरू हुआ | विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी रविंद्र ने अचानक राहुल के सिर पर बड़े पत्थर से वार कर दिया | गंभीर चोट लगने के बाद भी वह नहीं रुका | रविंद्र ने लहूलुहान राहुल को पास के नाले में धक्का दे दिया, जिससे उसकी वहीं मौत हो गई | 

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

आसपास से गुजर रहे लोगों ने नाले में पड़े शव को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी | पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची | शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया | आरोपी रविंद्र को मौके से हिरासत में ले लिया गया | पुलिस का कहना है कि यह घटना पैसों के विवाद से शुरू होकर हत्या तक पहुंच गई | अधिकारियों के अनुसार, मामले की सभी कोणों से जांच की जा रही है | दोनों के रिश्तों का इतिहास और घटनास्थल से मिले सबूत भी जांच के दायरे में है | इसके अलावा पुलिस अन्य प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज कर रही है | 




Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE