हिगनघाट | न्यूज़ डेस्क | सेंट जान हायस्कूल में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के विदाई समारोह (फेयरवेल कार्यक्रम) का भव्य आयोजन स्कुल प्रांगण में किया गया।यह कार्यक्रम स्नेह, यादों और शुभकामनाओं से परिपूर्ण रहा। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने मिलकर इस अवसर को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट इब्राहिम बख्श उपस्थित थे। 
उन्होंने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह व्यक्ति के चरित्र और सोच का निर्माण करती है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें गीत, नृत्य शामिल थे। शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन की नई यात्रा के लिए शुभकामनाएँ दीं।
स्कुल प्रबंधन एवं शिक्षकों ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। फेयरवेल समारोह भावुक क्षणों के साथ सम्पन्न हुआ और विद्यार्थियों की आँखों में भविष्य के सपनों की चमक साफ दिखाई दी।