नागपुर | एड अब्दुल अमानी कुरैशी | सिंधुताई सपकाल महिला महाविद्यालय बड़ेगाव और रामलक्ष्मी प्रतिष्ठान पिपला (डा.ब.) की ओर से आपके मित्र को व्यंग्य के लिए पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। खास बात है कि महाराष्ट्र में अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।
अध्यक्षता जवाहर विद्यार्थी वस्तीगृह के अध्यक्ष व पूर्व उपमाहापौर शेखर सावरबांधे ने की। कार्यक्रम के आयोजक प्रतिष्ठान के अध्यक्ष डॉ चंदू पाटील जी थे। प्रो. नंदकिशोर भगत प्रमुखता से उपस्थित थे।