महाराष्ट्र | न्यूज़ डेस्क | अकोला महानगरपालिका चुनाव के दौरान सुरक्षा में तैनात खदान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 50 लाख रुपये कैश जब्त किए हैं | पुलिस टीम नाकाबंदी कर वाहन मोपेड पर सवार एक युवक नजर आया | पुलिस ने उसे रोका और तलाशी शुरू की | इस दौरान उसके पास एक झोला मिला | पुलिस ने जब उसे खोला तो अधिकारी हैरान रह गए | झोले में 50 लाख रुपये कैश निकले, जिन्हें जब्त कर लिया गया है | 
एसपी अर्चित चांडक, एएसपी और सब डिवीजन पुलिस अधिकारी (शहर) सुदर्शन पाटिल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई हुई, जिसका नेतृत्व इंस्पेक्टर मनोज केदारे ने ने किया | पुलिस को सूचना मिली थी कि लाल टी-शर्ट और काली कैप पहने एक युवक चुनाव से जुड़ी बड़ी रकम लेकर मोपेड पर जा रहा है | सूचना के आधार पर पुलिस ने निशू नर्सरी रोड पर नाकाबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोका | पूछताछ में युवक ने अपना नाम 27 वर्षीय यश आनंद लालवानी बताया | वह सिंधी कैंप कच्ची खोली अकोला का रहने वाला है |
दो पंचों की मौजूदगी में मोपेड की तलाशी ली गई | तलाशी के दौरान काली थैली और डिक्की में रखी सफेद कपड़े की थैली मिली, जिसमें 50 लाख कैश रखा हुआ था | पुलिस इस बरामदगी से हैरान रह गई | पुलिस ने एक मोपेड (अनुमानित कीमत 70,000 रुपये) और एक पुराना मोबाइल (अनुमानित कीमत 10,000 रुपये) भी जब्त कर लिया |
पुलिस का कहना है कि यह नकद राशि महानगरपालिका चुनाव से संबंधित जांच के लिए कब्जे में ली गई है | इसके सोर्स और इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की जा रही है | पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि चुनावी अवधि के दौरान किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा | अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि चुनावी प्रक्रिया सुरक्षित और निष्पक्ष रहे |