January 12, 2026

Join With Us


कदम संस्था की पहल : महापौर ने स्कूली बच्चों ने पौधों संग मनाया बीजरोपण महोत्सव

बी.आई.टी. कॉलेज मैदान में महापौर बीजरोपण महोत्सव 2026 सम्पन्न




दुर्ग | सोनम कौर | बी.आई.टी. कॉलेज मैदान में कदम संस्था दुर्ग द्वारा एक महापौर बीजरोपण महोत्सव 2026 का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें कदम संस्था दुर्ग द्वारा स्कूली बच्चों को 2 माह पूर्व ईको फ्रेंडली पैकेट में खम्हार और करंज के बीज वितरिण किये गये थे और उन्हें रोपित कर पौधे के रूप में विकसित करने कहा गया था जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

महापौर बीजरोपण महोत्सव में उन्हें पौधे लाने थे जिसका पंजीयन किया गया पंजीयन के साथ सभी बच्चों को निश्चित उपहार (एक्जाम बोर्ड) संस्था द्वारा प्रदान किया गया जिससे बच्चों के चेहले खिल उठे । प्रथम पुरस्कार विजेता कामिल अकरम, कक्षा 8वीं कृश्णा पब्लिक स्कूल, पुलगांव रहे उन्हें पुरस्कार में लैपटॉप प्रदान किया गया और द्वितीय पुरस्कार विजेता विवान साहू, कक्षा 4थी में पढ़ते हैं और कृश्णा पब्लिक स्कूल सिंधिया नगर दुर्ग के छात्र हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर के प्रथम नागरिक महापौर अल्का बाघमार रही जिनके द्वारा संस्था के कार्य को काफी सराहा गया और इस महोत्सव में उनका विशेश सहयोग रहा।

महापौर अलका बाघामर ने अपने उद्बोधन में बच्चों से हमेशा अपने जन्मदिवस पर पौधे लगाने प्रेरित किया और संस्था के सभी मुख्य कार्यों की सराहने करते हुए बताया कि अंशरोपण का कार्य जो मृतक के परिजनों के द्वारा उनके मृतक परिजन के भस्म और मिट्टी के साथ पौधा रोपित किया जाता है जो कि बहुत ही अलग और भावनात्मक कार्य है। महापौर अल्का बाघमार द्वारा ड्रा के माध्यम से विजेता स्कूली बच्चों को विभिन्न प्रकार के पुरस्कार प्रदान किए गए जिनमें ट्रॉली बैग, साईकिल, स्मार्ट वॉच, टेबलेट और लैपटॉप जैसे पुरस्कार रखे गऐ थे ।

कार्यक्रम के अवसर पर एमआईसी सदस्य देवनारायण चंद्राकर, शेखर चंद्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, नीलेश अग्रवाल, शशि साहू,पार्षद देव नारायण तांडी,सुरूचि उमरे,अरुण सिंग,लोकेश्वरी ठाकुर,सावित्री दमाहे,समाजसेवी चतुर्भुज राठी,मनमोहन शर्मा,कौशल साहू, हरीश चौहान सहित कदम संस्था के संस्थापक एवं मार्गदर्शक यागेश गनौरे, मुख्य शाखा कदम जबलपुर के राजीव लाल श्रीवास्तव, कदम प्रमुख दुर्ग प्रभु दयाल उजाला कैलाश बरबेचा जैन, दुर्ग, कृश्णकांत दीक्षित केंद्रीय संघटक जबलपुर, सतोश सार जी, एचओडी केमेस्ट्री विभाग, बी.आई.टी. कॉलेज, दुर्ग उपस्थित थे एवं सभी ने अपना उद्बोधन दिया गये । 

कार्यक्रम तानसेन संगीत विद्यालय दुर्ग के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यकम प्रस्तुत किये दुर्ग में यह संस्था 26 जनवरी-2025 से प्रत्येक रविवार को (साप्ताहिक पौधारोपण) किसी के जन्मदिन या वैवाहिक वर्शगांठ या अन्य कोई विशेश अवसर पर पौधा लगाकर उसे संरक्षित करने का संकल्प के साथ मनाती है जिसमें जुड़कर पौधा रोपने वाले के चेहरे पर एक अलग ही सुकून भरा क्षण होता है जो कि एक आनंद का क्षण होता है। बीजरोपण महोत्सव में कदम दुर्ग के प्रमुख उजाला के अलावा राजेश शर्मा, अनिल पासवान, मंगलसिंह ठाकुर, प्रशांत अग्रवाल, गंगाश्री उजाला, रमेश मिश्रा, विनय शर्मा, दीप्ति पांडे,के.के मर्जिवे,लोचन साहू,राजेश पारख, राजेश पवार,छन्नू लाल साहू,अन्नपूर्णा साहू सहित सभी कदम मित्र उपस्थित थे।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE