जशपुर | न्यूज़ डेस्क | छत्तीसगढ़ की एक लड़की ने अपने सगे चाचा के घर से करोड़ों रुपये चोरी किए | चाचा आरटीओ अधिकारी हैं | मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित 5 लोगों को हिरासत में लिया है | जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के केराडीह (रैनीडांड) का बताया जा रहा है | जहां विजय निकुंज नाम के आरटीओ अधिकारी के घर में उनकी ही सगी भतीजी मीनल निकुंज ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया | 
पुलिस की पूछताछ में मीनल ने बताया कि उसने पहली बार आईफोन खरीदने के लिए 2 लाख रुपये चुराए थे | जब घर वालों को इसकी भनक नहीं लगी | तो उसका हौसला और बढ़ गया | इसके बाद उसने दूसरी बार घर में चोरी की जिसमें करीब 3 लाख रुपये की चोरी की और इस बार भी घर के लोगों को कानो-कान चोरी की खबर नहीं हुई | इसके बाद मीनल ने घर में तीसरी बार चोरी की इस बार उसने सोने के गहनों और पैसों से भरा बैग लिया और घर छोड़ दिया | चोरी की इस वारदात में मीनल के साथ उसका बॉयफ्रेंड भी शामिल था |
चोरी की हुई रकम से मीनल और उसके बॉयफ्रेंड अनिल प्रधान ने 25 लाख की एक लग्जरी कार खरीदी | जन्मदिन मनाने के लिए रायपुर में एक विला भी बुक किया | जन्मदिन के जश्न को मनाने के लिए दोनों ने मात्र 3 दिनों में लगभग 5 लाख रुपये तक खर्च कर दिए |
पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि चोरी किए सूटकेस में 15 लाख कैश के साथ सोने के बिस्किट और जेवर भी थे | जिनकी आज के समय में कीमत करीब 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है | इस मामले में पेच तब फंसा जब आरोपियों ने पुलिस के बताया कि जशपुर के पास रानी दाह वॉटरफॉल में पार्टी के दौरान चोरी किया हुआ सूटकेस चोरी हो गया |
मामले की जांच करने के लिए SP शशिमोहन सिंह के नेतृत्व में एक SIT गठित की गई | जिसने आरोपियों को रांची के एक होटल से गिरफ्तार किया | वहीं, पुलिस ने अब तक 51.82 लाख रुपये का सामान बरामद कर लिया है | जिसमें एक लग्जरी कार, 3 सोने के बिस्कुट, 86 हजार रुपए कैश, 3 मंगलसूत्र और कई आईफोन शामिल हैं |