January 09, 2026

Join With Us


आज का राशिफल : मंगल गोचर से इन 3 राशियों के शुरू,नौकरी-निवेश में मिलेंगे मनचाहे रिजल्ट

मंगल गोचर ग्रहों की चाल कई महत्वपूर्ण परिवर्तन लेकर आ रही




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ पंडित विनोद जी | मंगल गोचर का नाम भी शामिल है, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ने वाला है। 16 जनवरी 2026 को मंगल जहां मकर राशि में प्रवेश करेंगे, वहीं 29 जनवरी 2026 को रात 12 बजकर 46 मिनट पर मंगल श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। श्रवण नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा हैं और मंगल के यहां आने पर कुछ जातकों को शिक्षा, संवाद और आध्यात्मिक उन्नति की प्राप्ति संभव है। यही नहीं जातकों के विचारों में तेजी, निर्णय लेने की क्षमता बेहतर और लक्ष्य के प्रति समर्पण बढ़ सकता है। ऐसे में आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।

सिंह राशि - सिंह राशि वालों के लिए समय खास रहेगा, क्योंकि करियर को कई नई दिशा मिलने वाली हैं। इष्ट मित्रों के सहयोग से किसी बड़े कार्य को समय से पूरा करने में आप कामयाब हो जाएंगे। इस दौरान कार्यस्थल पर लोग आपके प्रयास और काम करने के अंदाज को उदाहरण के तौर पर देखेंगे। लोगों में आपका प्रभाव बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। इस समय आमदनी में इजाफा और बचत होगी। यात्रा के योग बन सकते हैं। जो लोग रिसर्च से जुड़े हुए हैं उनको लाभ हो सकता है। कुल मिलाकर समय आपके लिए खास रहने वाला है।

धनु राशि - धनु राशि वालों को मंगल के प्रभाव से विरोधियों से राहत मिलेगी। समाज में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। खास बात यह है कि,  इष्ट मित्रों की ओर से सहयोग प्राप्त होगा। किसी नए काम का प्रारंभ आप करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। पैतृक संपत्ति और धन की प्राप्ति के योग हैं।  निवेश लाभकारी साबित होंगे। यात्राओं पर जाने से नए लोगों से जुड़ाव और अच्छे संबंध बनेंगे। आपको भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। विवाह के लिए प्रस्ताव भी आ सकते हैं

मकर राशि - मकर राशि वालों के लिए समय नई बदलावों से भरा रहेगा। लाइफ पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। अगर आप घर से दूर कहीं कार्यरत हैं, तो परिवार वालों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी और आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलेगा। यात्रा सुखद एवं सफल साबित होगी। नई योजना पर काम कर रहे हैं तो अब समय अनुकूल है। व्यापार में लाभ होने की पूरी संभावनाएं हैं।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE