December 27, 2025

Join With Us


नए साल से पहले देश की राजधानी में पुलिस ने ऑपरेशन आघात शुरू : 285 अपराधी दबोचे, 1000 से पूछताछ

क्‍या-क्‍या हुआ बरामद




नई दिल्‍ली | जगजीत सिंह | दिल्‍ली पुलिस ने नए साल से पहले देश की राजधानी में ऑपरेशन आघात शुरू किया है | इस ऑपरेशन का मकसद दिल्‍ली के क्राइम पर लगाम लगाना है | इस ऑपरेशन में तहत अब तक 285 से ज्‍यादा अपराधियों को हिरासत में लिया जा चुका है | वहीं, 1000 से ज्‍यादा लोगों से पूछताछ की जा रही है |  हिरासत में लिये गए अपराधियों के पास से 21 हथियार, 12 हजार से ज्यादा शराब की बोतलें, 7 किलो गांजा और करीब ढाई लाख कैश बरामद हुआ है | 

दिल्‍ली पुलिस का ये ऑपरेशन आघात 3.0 है | इस बार दिल्‍ली पुलिस ने अब 285 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है | इनमें से 116 कुख्‍यात अपराधी हैं | इनसे भारी मात्रा में हथियार और लूटा हुआ सामान भी बरामद किया गया है | इनसे 310 मोबाइल और 231 दोपहिया वाहन भी शामिल हैं | 

क्‍या-क्‍या बरामद हुआ

  • 21 कंट्री मेड पिस्टल
  • 20 जिंदा कारतूस27 चाकू जब्त किए गए
  • 6.01 किलोग्राम गांजा12,258 क्वार्टर
  • अवैध शराब जुआरियों से 2,30,990 रुपये नकद जब्त किए
  • 310 मोबाइल फोन231 दोपहिया वाहन और 1 चारपहिया वाहन | 

दिल्ली पुलिस अपराधियों के खिलाफ समय-समय पर ऑपरेशन चलाती रहती है | इसके तहत संगठित अपराधियों को खास तौर पर निशाने पर लिया जाता है | इस बार भी ऑपरेशन आघात-3.0 में संगठित अपराधियों को निशाने पर लिया गया | 



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE