December 20, 2025

Join With Us


साल के अंत में बुध करेंगे राशि परिवर्तन : 6 राशियों के लिए रहेगा चुनौतीपूर्ण समय




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ पंडित विनोद जी | ग्रहों के राजकुमार बुध का गोचर धनु राशि में 29 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 17 जनवरी 2026 तक रहेगा | इस अवधि में चार राशियों के लिए यह गोचर कुछ मामलों में कठिनाइयां और चुनौतियां लेकर आएगा, जबकि दो राशियों पर इसका मिलाजुला प्रभाव देखा जाएगा | ज्योतिषाचार्य का कहना है कि इस समय इन राशियों के जातकों को अपने गुप्त शत्रुओं, कार्यस्थल की चुनौतियों और आर्थिक मामलों में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है | 

बुध गोचर का राशियों पर अशुभ प्रभाव

वृषभ - वृषभ राशि वालों के लिए यह गोचर मिश्रित परिणाम लेकर आएगा | स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों जैसे दवाओं का रिएक्शन और त्वचा की एलर्जी हो सकती हैं | कार्यस्थल पर किसी षड्यंत्र का सामना हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें | धन लाभ होने के योग हैं और रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है | विद्यार्थी इस समय पढ़ाई में सफलता पा सकते हैं | 

कर्क - कर्क राशि वाले स्वास्थ्य और कार्यस्थल में सावधानी बरतें | आपके अपने लोग नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं | हालांकि, मकान या संपत्ति खरीदने का समय लाभकारी रहेगा | व्यावसायिक यात्राओं और लेखन, प्रिंटिंग या पत्रिका संबंधी कामों में आर्थिक लाभ संभव है | 

धनु - धनु राशि वालों के लिए यह गोचर अप्रत्याशित परिणाम दे सकता है. आत्मविश्वास बनाए रखना जरूरी है | झगड़ों और विवादों से बचें | अदालती मामलों को आपसी समझ से हल करना बेहतर रहेगा | शिक्षा और अध्ययन के क्षेत्र में समय अनुकूल रहेगा | 

मकर - मकर राशि वाले आर्थिक तंगी का सामना कर सकते हैं | अनावश्यक खर्च कम करें और दुर्घटनाओं से बचें | कार्यस्थल पर वरिष्ठों के साथ मधुर संबंध बनाए रखें | मुकदमेबाजी में सफलता मिलने के योग हैं | साझेदारी वाले व्यवसाय के लिए समय शुभ है | स्वास्थ्य, विशेषकर बाईं आंख का ध्यान रखें | 

बुध गोचर का मिलाजुला असर

कन्या - कन्या राशि वालों को कभी-कभी कार्य में रुकावटें महसूस हो सकती हैं |  हालांकि, ऊर्जा और एकाग्रता बनाए रखने पर सफलता मिलेगी | स्वास्थ्य अच्छा रहेगा | सरकारी नौकरी में पदोन्नति के अवसर बन सकते हैं | वैवाहिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा | 

तुला - तुला राशि वालों के लिए समय मिले-जुले परिणाम देगा | विदेशी मामलों में लाभ संभव है | नौकरी या निवेश के लिए अवसर मिल सकते हैं | आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा | जीवनसाथी से उपहार मिलने की संभावना है | छात्रों को सफलता मिलने की संभावना बनी रहेगी | 





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE