December 02, 2025

Join With Us


स्कूल शिक्षा मंत्री यादव ने पुलगांव, सेवती, बोरई, बिरेझर, सलोनी और चारभांठा स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण

विद्यार्थियों से चर्चा कर स्कूल में पढ़ाई की ली जानकारी




दुर्ग | सोनम कौर | प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधी एवं विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव आज दुर्ग जिले में ग्राम पुलगांव, सेवती और बोरई तथा राजनांदगांव जिले के बिरेझर, सलोनी एवं चारभांठा स्थित शासकीय विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यार्थियों से प्रत्यक्ष संवाद कर उनकी पढ़ाई, आवश्यकताओं और सीखने के अनुभवों की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालयों में विद्यार्थियों व शिक्षकों की उपस्थिति, परिसर की स्वच्छता तथा उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों की स्थिति की गंभीरतापूर्वक समीक्षा की।

स्कूल शिक्षा मंत्री यादव ने शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय चारभांठा में स्मार्ट क्लास के माध्यम से संचालित शिक्षण व्यवस्था का फीडबैक लिया और शिक्षा की गुणवत्ता में और अधिक सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय स्टाफ को बच्चों का प्रैक्टिकल एवं निर्धारित पाठ्यक्रम समय पर पूर्ण कर आगामी परीक्षाओं की उत्कृष्ट तैयारी कराने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण, समावेशी और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।

स्कूल शिक्षा मंत्री यादव ने दुर्ग जिले के ग्राम बड़े बिरेझर में धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया और वहां उपस्थित किसानों से रू-ब-रू चर्चा कर धान खरीदी के संबंध में उनसे विचार साझा किये। इस दौरान किसानों से बारदाना की उपलब्धता, टोकन की स्थिति तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने समिति प्रबंधक को धान खरीदी एवं उठाव और अन्य व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं पारदर्शी रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE