July 27, 2026

Join With Us


मासूम के पैंट में पेशाब करने पर 'हैवान' बनी टीचर : गर्म चाकू से दागा प्राइवेट पार्ट

बाथरूम जाने की अनुमति नहीं मिलने का आरोप




उत्तर प्रदेश | न्यूज़ डेस्क | वाराणसी से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है | आरोप है कि स्कूल में पढ़ने वाले पांच साल के एक मासूम बच्चे ने पैंट में पेशाब कर दिया |  जिससे नाराज शिक्षिका ने उसे अमानवीय सजा दी | परिजनों का आरोप है कि शिक्षिका ने गर्म चाकू से बच्चे के प्राइवेट पार्ट को दाग दिया | घटना के बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है | पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है | 

बाथरूम जाने की अनुमति नहीं मिलने का आरोप

यह मामला वाराणसी के अकथा स्थित जेडी नगर कॉलोनी का है | बच्चे के पिता अधिवक्ता केशरी जायसवाल ने लालपुर-पांडेयपुर थाने में शिक्षिका, प्रधानाचार्य और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ तहरीर दी है | शिकायत के अनुसार, उनका बेटा अकथा स्थित एक स्कूल में नर्सरी का छात्र है | शनिवार को उसने शिक्षिका से बाथरूम जाने की अनुमति मांगी, लेकिन अनुमति नहीं मिलने पर उसने पैंट में ही पेशाब कर दिया | आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर शिक्षिका ने उसके साथ की क्रूरता | 

गर्म चाकू से दागने और धमकी देने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि शिक्षिका बच्चे को दूसरे कमरे में ले गई | वहां गैस पर चाकू गर्म किया और उसके प्राइवेट पार्ट को दाग दिया | इतना ही नहीं, बच्चे के साथ मारपीट भी की गई और दोबारा ऐसा होने पर इससे भी बुरा हाल करने की धमकी दी गई | घर पहुंचने पर बच्चे ने पूरी घटना अपने परिवार को बताई | शिकायत के अनुसार, जब परिजन स्कूल पहुंचे तो प्रधानाचार्य और प्रबंधक ने भी उन्हें धमकाया | पुलिस ने बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराकर मामला दर्ज कर लिया है घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता भी थाने पहुंच गए | 




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE