December 02, 2025

Join With Us


भाभी से अवैध संबंध चलते छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या : पढ़े पूरी रिपोर्ट

फांसी पर लटकाकर बतया 'आत्महत्या




मध्य प्रदेश | न्यूज़ डेस्क | मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां भाभी से अवैध संबंध चलते छोटे भाई ने बड़े भाई की रस्सी से गला घोंटकर कर दी | इसके बाद परिवार के एवं पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने शव को फांसी पर लटका दिया | लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो सच्चाई सामने आई उससे सबके होश उड़ गए | 

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटार चौकी का है जहां 29 नवंबर को आरोपी कृष्णा शाह ने खुटार चौकी में पुलिस के पास पहुंचकर जानकारी दी कि उसके बड़े भाई संजीव शाह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है | पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया लेकिन डॉक्टरों की रिपोर्ट के बाद खुलासा हुआ कि मृतक संजीव शाह की दम घुटने के बाद मौत हुई है | इस मामले की जांच रिपोर्ट सीएसपी मुख्यालय पीएस परस्ते ने शुरू की तो आरोपी छोटा भाई कृष्णा शाह पुलिस को गुमराह करता रहा लेकिन पुलिस ने आरोपी से सच उगलवा लिया | फिर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया | 

पुलिस के मुताबिक आरोपी कृष्णा शाह शराब के नशे का शौकीन था और उसका मृतक की पत्नी से अवैध संबंध था | मृतक ने उन दोनों को कई बार आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था जिसको लेकर आरोपी ने भाई को रास्ते से हटाने की साजिश रची | साथ ही वह इसे आत्महत्या का रूप देना चाहता था लेकिन डॉक्टर की रिपोर्ट और पुलिस की जांच में आरोपी को जेल के शिकंजे तक पहुंचा दिया | 



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE