December 02, 2025

Join With Us


आज 2 दिसंबर पांच राशि वालों को नौकरी-व्यापार में मिलेगी सफलता : पढ़े राशिफल

हिंदू पंचांग के अनुसार आज द्वादशी तिथि




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ पंडित विनोद जी | राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 

मेष - आज आपको अपने खर्चों को लेकर बजट बनाकर चलना होगा। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप कुछ कामों को लेकर त्याग करेंगे, लेकिन आपको यदि कोई शारीरिक समस्या महसूस हो, तो आप उसे नजरअंदाज बिल्कुल ना करें। आप अपने आर्थिक मामलों में सोच विचारकर आगे बढ़ेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको किसी सरकारी योजनाओं में भाग लेने का मौका मिलेगा।

  • स्वभाव: उत्साही 
  • राशि स्वामी: मंगल 
  • शुभ रंग: हरा

वृषभ - आज आप अपनी आय को बढ़ाने के सोर्स पर पूरा ध्यान देंगे। आप शेयर मार्केट में अच्छा इन्वेस्टमेंट करेंगे, जो आने वाले समय में आपको बेहतर लाभ देगे। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अच्छी स्कीम मिलेगी। आपके बॉस आपके कामों से खुश आज आप मेहनत से बिल्कुल पीछे नहीं हटेंगे, जिससे आपके काम आसानी से पूरे होंगे। आप अपने कारोबार में पूरा फोकस बनाए रखें। आपको अपने महत्वपूर्ण कामों पर पूरा ध्यान देना होगा।

  • स्वभाव:  धैर्यवान
  • राशि स्वामी: शुक्र 
  • शुभ रंग: लाल

मिथुन - आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपके करियर में चल रही समस्या दूर होंगी। आपके बॉस आपके अच्छे कामों से खुश होकर आपको कोई नए पद देने की बात कर सकते हैं। आप अपनी संतान की फरमाइश पर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। आप अपने किसी पुराने लेनदेन को लेकर परेशान रहेंगे। किसी नई जॉब को के रहते आप ट्राई करें तो वह भी आपको मिल सकते हैं।

  • स्वभाव:  जिज्ञासु
  • राशि स्वामी: बुध
  • शुभ रंग: गुलाबी

कर्क - आज आप अपने आसपास रह रहे लोगों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। भाग्य का आपको पूरा सफलता मिलेगी। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी और आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आप अपने कामों में धैर्य और साहस से आगे बढ़ेंगे। मित्रों का समर्थन आप पर बना रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में थोड़ी मेहनत करनी होगी, तभी वह किसी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

  • स्वभाव:  जिज्ञासु
  • राशि स्वामी: बुध
  • शुभ रंग: गुलाबी

सिंह राशि - आज आप किसी काम को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं और व्यापार में भी आपको अपनी आंखों का ख्याल रखें। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। संतान से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है।  आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचानकर चलना होगा। यदि आपने किसी से धन को लेकर कोई लेनदेन किया था, तो वह आपके लिए समस्या बन सकता है। आर्थिक विषयों पर आपका पूरा फोकस रहेगा।

  • स्वभाव:  आत्मविश्वासी
  • राशि स्वामी: सूर्य
  • शुभ रंग: सफेद

कन्या - आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं थी, तो आप उन्हे मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करेंगे। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से भी टीम वर्क के जरिए काम करके पूरे हो सकेगी। आपके बॉस से आपको काम को लेकर शाबाशी मिल सकती हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा और उन्हें कुछ नए लोगों से भी मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा।

  • स्वभाव:  मेहनती
  • राशि स्वामी: बुध
  • शुभ रंग: गोल्डन

तुला - आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा और कामों में आप पूरा अनुशासन दिखाएंगे। आपके किसी के तर्क वितर्क में ना पड़ें, तो भी आपके लिए बेहतर रहेगा। आप किसी बात को लेकर बहकावे में ना आएं और किसी काम में उसके नीति नियमों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

  • स्वभाव:  संतुलित
  • राशि स्वामी: शुक्र
  • शुभ रंग: आसमानी

वृश्चिक - आज का दिन आपके लिए कला कौशल में सुधार लेकर आएगा। आप अपने करीबियों के साथ समय बिताएंगे। आपकी किसी बात से बॉस काफी खुश रहेंगे। अध्ययन व अध्यात्म के प्रति आपकी काफी रुचि रहेगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको किसी पुराने लेनदेन से छुटकारा मिलेगा। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपकी कुछ नई कोशिशें रंग लाएंगी। 

  • स्वभाव:  रहस्यमय
  • राशि स्वामी: मंगल
  • शुभ रंग: बैंगनी

धनु - आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। पारिवारिक विषयों में आपको पूरा ध्यान देना होगा। आप किसी काम को लेकर दूसरे पर डिपेंड ना रहें और अति उत्साहित होकर आप यदि किसी काम को करेंगे, तो उसमें कोई गड़बड़ी हो सकती हैं। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा और किसी पुरानी गलती को लेकर आपको पछतावा होगा। माताजी की सेहत में गिरावट आने से भागदौड़ बनी रहेगी। आपको अपनी परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को भी पूरा करना होगा।

  • स्वभाव:  दयालु
  • राशि स्वामी: गुरु 
  • शुभ रंग: ग्रे

मकर - आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको कुछ नये संपर्कों से लाभ मिलेगा। आप बड़ों की सेवा के लिए भी कुछ समय निकलेंगे। आप भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। जो लोग शेयर मार्केट अथवा लॉटरी आदमी इन्वेस्टमेंट करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो वह किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत अवश्य करें। आपको काम के साथ-साथ आराम के लिए भी समय निकालना होगा, नहीं तो आपकी कोई पुरानी बीमारी उभर सकती हैं।

  • स्वभाव:  अनुशासित
  • राशि स्वामी:  शनि
  • शुभ रंग: हरा

कुंभ - आज का दिन आपके लिए आनंदमय  रहने वाला है। आपके जीवन स्तर में सुधार आएगा। आपको अपनी भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आज आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और बिजनेस में भी कुछ उतार-चढ़ाव के बाद आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आप नौकरी में किसी अजनबी पर थोड़ा सोच समझकर भरोसा करें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई पुराना लेनदेन समाप्त होगा।

  • स्वभाव:  मानवतावादी
  • राशि स्वामी: शनि
  • शुभ रंग: नीला

मीन - आज आप अपने सभी कामों में तेजी से आगे बढ़ेंगे और आप अपने बॉस का भरोसा जीतने में भी कामयाब रहेंगे। आपको अपने किसी रुके हुए काम को पूरा करने से काफी खुशी होंगे। जीवनसाथी भी आपके काम में आपका पूरा साथ देंगे। आज आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। संतान को पढ़ाई-लिखाई से संबंधित कोई समस्या थी, तो वह दूर होती दिख रही है। पारिवारिक मामलों में आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता हैं | 

  • स्वभाव: संवेदनशील
  • राशि स्वामी: बृहस्पति 
  • शुभ रंग: आसमानी





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE