नागपुर । एड अब्दुल अमानी कुरेशी । राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के साइकोलॉजी विभाग की ओर से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता और वेल-बीइंग को बढ़ावा देने हेतु चार दिवसीय भव्य कार्यक्रम ‘सुकून 4.0’ का आयोजन 15 से 18 नवंबर 2025 तक किया जा रहा है। इस वर्ष का थीम है — “Healthy Minds: Reflect, Find Balance, Embrace Well-Being”, जो संतुलित और स्वस्थ मानसिक जीवन की ओर प्रेरित करता है।
कार्यक्रम में विभिन्न शैक्षणिक व रचनात्मक गतिविधियाँ शामिल की गई हैं, जिनमें वाद-विवाद प्रतियोगिता, शॉर्ट फिल्म प्रदर्शन, थेरेपी कार्यशाला, साइकोलॉजिकल टेस्टिंग कैंप, उद्घाटन समारोह तथा विशेषज्ञ व्याख्यान प्रमुख आकर्षण रहेंगे।
कार्यक्रम की रूपरेखा: इस प्रकार
???? 15 नवंबर – वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं शॉर्ट फिल्म प्रदर्शित की जाएगी।
???? 16 नवंबर – थेरेपी वर्कशॉप एवं साइकोलॉजिकल टेस्टिंग कैंप
???? 17 नवंबर – मुख्य कार्यक्रम का उद्घाटन एवं टेस्टिंग कैंप
???? 18 नवंबर – विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा।
विदयार्थीयो की ओर है कड़ा परिश्रम किया जा रहा है। डॉ.विवेक बाबंल ने कहा मानसिक स्वास्थ्य, संतुलित जीवन और आत्म-उन्नयन के संदेश के साथ यह आयोजन विद्यार्थियों, शोधार्थियों और आम नागरिकों को सीखने, समझने और अनुभव करने का मंच प्रदान करेगा।
कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय द्वारा जारी पोस्टर व पंजीयन लिंक पर उपलब्ध है। आयोजकों ने सभी इच्छुक प्रतिभागियों से सुकून 4.0 में शामिल होकर मानसिक शांति और जागरूकता की इस यात्रा का हिस्सा बनने की अपील की है।
इस आयोजन में 18 नवंबर को डॉ श्यामराव कोरेटी डीन, पीजीटीडी,, डॉ राजु हिवसे रजिस्टार, नागपुर विश्वविद्यालय प्रमुखता से उपस्थित रहेंगे।
साइकोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. सुबोध बनसोडे ने कहा कि “सुकून 4.0 केवल एक शैक्षणिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह युवाओं में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजगता बढ़ाने और उन्हें आत्म-जागरूकता, संतुलन तथा सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की दिशा में प्रेरित करने का प्रयास है। हमारा लक्ष्य है कि हर प्रतिभागी इस कार्यक्रम से मानसिक शांति, नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच लेकर लौटे।”
यह आयोजन विद्यार्थियों, शोधार्थियों और आम नागरिकों के लिए सीखने, अनुभव करने और आत्मविकास का महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।
पंजीयन हेतु लिंक:
थेरेपी वर्कशॉप:
https://forms.gle/j9q6jiQSU6n28TUU6
डिबेट प्रतियोगिता:
https://forms.gle/8sJEGnnhDoPLf3V77