November 12, 2025

Join With Us


स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने छात्राओं को किया सायकल वितरण : शासकीय उरला स्कूल में चार अतिरिक्त कक्षों के निर्माण की घोषणा

राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ




दुर्ग । सोनम कौर । स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव आज शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उरला स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री सरस्वती सायकल योजना के तहत 9वीं कक्षा की नवप्रवेशी छात्राओं को सायकल वितरित की।

इस अवसर पर मंत्री यादव ने कहा कि हम राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आव्हान किया कि वे बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा रचित वंदे मातरम् गीत को पूरा गाने की प्रेरणा लें। उन्होंने कहा कि अधूरा ज्ञान बहुत खतरनाक होता है और आश्वासन दिया कि आने वाले समय में सभी स्कूलों में पूरा राष्ट्रीय गीत गाया जाएगा।

स्कूल शिक्षा मंत्री यादव ने कहा कि आने वाले समय में दुर्ग शहर के सभी 71 स्कूलों में आवश्यक मूलभूत सुविधाएँ जैसे पंखे, लाइट, आरओ पानी और कक्षाओं की पेंटिंग उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा हमें आगे ले जाती है, जो आज पढ़ेगा वही जीवन में आगे बढ़ेगा। मेहनत करने वाला ही ऊँचाइयों को छूता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन और निरंतर प्रयास पर बल देते हुए सफलता की राह पर अग्रसर रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री यादव ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वार्ड 57 उरला में चार अतिरिक्त कक्षों के निर्माण की घोषणा की और पांच हजार रूपए स्वेच्छानुदान दिया।

साथ ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत स्कूल परिसर में पौधारोपण किया। शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 40 छात्राओं तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उरला में 51 छात्राओं को सायकल वितरित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, प्राचार्य सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE