October 10, 2025

Join With Us


करवा चौथ है आज, जानें- क्या रहेगा पूजन और चांद को अर्घ्य देने का मुहूर्त




मुंबई |  हस्तरेखा तज्ञ पंडित विनोद जी | करवा चौथ विवाहित महिलाओं द्वारा रखा जाने वाला एक महत्वपूर्ण व्रत है | हिंदू पंचांग के अनुसार, करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है | करवा चौथ को कर्क चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है | करवा चौथ का यह व्रत महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र और उनकी कामना के लिए  रखती हैं | इस बार करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर, शुक्रवार को रखा जा रहा है | 

जाने करवा चौथ का शुभ मुहूर्त

आज करवा चौथ पर पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 05:57 बजे से रात 07:11 बजे तक रहेगा, जिसकी कुल अवधि 1 घंटा 14 मिनट की होगी | चंद्रोदय का समय रात 08:12 बजे निर्धारित है | 

व्रत की शुरुआत प्रातःकाल सूर्योदय के साथ निर्जला उपवास से की जाती है और इसका पारण रात में अर्घ्य अर्पण के बाद किया जाता है | निर्धारित मुहूर्त में विधिपूर्वक पूजा करना विशेष रूप से शुभ माना जाता है | 

करवा चौथ पर पूजा के समय पढ़ें ये आरती

ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।

जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया.. ओम जय करवा मैया।

सब जग की हो माता, तुम हो रुद्राणी।

यश तुम्हारा गावत, जग के सब प्राणी.. ओम जय करवा मैया।

कार्तिक कृष्ण चतुर्थी, जो नारी व्रत करती।

दीर्घायु पति होवे , दुख सारे हरती.. ओम जय करवा मैया।

होए सुहागिन नारी, सुख संपत्ति पावे।

गणपति जी बड़े दयालु, विघ्न सभी नाशे.. ओम जय करवा मैया।

करवा मैया की आरती, व्रत कर जो गावे।

व्रत हो जाता पूरन, सब विधि सुख पावे.. ओम जय करवा मैया।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE