June 11, 2025

Join With Us


पॉलिटेक्निक में प्रवेश हेतु ऑनलाईन पंजीयन का पहला चरण 11 से 15 जून




दुर्ग । सोनम कौर। सत्र 2025-2026 में तकनीकी शिक्षा संस्थाओं में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाईन पंजीयन का प्रथम चरण 11 से 15 जून 2025 तक निर्धारित किया गया है, जिसका विस्तृत जानकारी वेबसाईट http://www.cgdteraipur.cgstate.gov.in/ एवं https://cgdte.admissions.nic.in/ पर उपलब्ध हैं। अथ्यर्थी इस वेबसाइट पर जाकर ऑनलाईन पंजीयन कर सकते हैं। जिसकी मेरिट सूची 17 जून 2025 को जारी तथा आबंटन/रिजल्ट 20 जून 2025 को अपरान्ह् 4ः00 बजे किया जाएगा। तत्पश्चात् आबंटित संस्था में प्रवेश का कार्य 21 से 24 जून 2025 तक समय प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 5.30 बजे तक किया जाएगा।

उदय प्रसाद उदय शासकीय पॉलीटेक्निक, दुर्ग के प्राचार्य कुमार पांडेय ने जानकारी दी कि वर्तमान में संस्था में आठ शाखाओं में डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित है जिसमें सिविल, यांत्रिकी, विद्युत इलेक्ट्रॉनिक्स, धातुकर्म, आई.टी., कम्प्यूटर साइंस (पीपीटी स्कोर के आधार पर) एवं मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट (12वीं के आधार पर) इसके अतिरिक्त लेटरल एंट्री के माध्यम से डिप्लोमा इंजीनियरिंग लेटरल में द्वितीय वर्ष (12वीं/आई.टी.आई. के आधार पर) में प्रवेश हेतु सिविल, यांत्रिकी, विद्युत, इलेक्ट्रॉनिक्स, धातुकर्म, आई.टी., कम्प्यूटर साइंस पाठ्यक्रम में भी इन्ही तिथियों में ऑनलाईन पंजीयन एवं प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। संस्था में छात्राओं के लिए शिक्षण शुल्क निःशुल्क है तथा छात्राओं एवं छात्रों के लिए छात्रावास की सुविधा भी उपलब्ध है। संस्था में छात्रों के लिए एन.सी.सी. एवं छात्र/छात्राओं के लिए एन.एस.एस. की शाखा संचालित है।

संस्था में 11 जून 2025 से छात्र/छात्राओं के लिए ‘सुविधा केन्द्र‘ की स्थापना की गई है जहां पर ऑनलाईन आवेदन प्रक्रिया के लिए मार्गदर्शन प्रदान करने के साथ ही साथ संस्था में ऑनलाईन पंजीयन की सुविधा भी उपलब्ध होगी, जिसके लिए शासन द्वारा निर्धारित पंजीयन शुल्क 200 रूपए ऑनलाईन माध्यम से भुगतान करना होगा। संस्था में आकर पात्र विद्यार्थी पंजीयन कर सकते है जिसके लिए पंजीयन शुल्क 200 रूपए के अतिरिक्त कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। पंजीयन के समय समस्त मूल दस्तावेज पीपीटी स्कोर कार्ड, 10वीं, 12वीं, आईटीआई की अंकसूची, निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, सैनिक, दिव्यांग, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी (यदि लाते हो तो) साथ में लेकर उपस्थित हो सकते है।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE