April 02, 2025

Join With Us


शासकीय विद्यालय बदराव में उत्साह के साथ मनाया गया प्रवेशोत्सव

कार्यक्रम उपरांत बच्चों की बाल सभा का भी आयोजन किया




रीवा । समशेर सिंह गहरवार । शासन के निर्देशानुसार शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बदराव में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रारम्भ में जहां नव प्रवेशी बच्चों व उनके अभिभावकों को उपस्थित अतिथियों द्वारा तिलक लगाकर व निःशुल्क पुस्तकें वितरित की गई। तदुपरान्त अतिथियों ने शिक्षा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला । कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शिक्षाविद रमाकांत शर्मा, विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य एमडी सिंह, व एपीसी सुधाकर तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों से सीधी परिचर्चा कर उन्हें प्रेरित किया।

कार्यक्रम उपरांत बच्चों की बाल सभा का भी आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने कहानिया, कविताएं, व गीत सुनाए । कार्यक्रम का संचालन माध्यमिक शिक्षिका अदिति पाठक द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिक्षिका अनिता शर्मा, नेहा गुप्ता, प्रतिमा द्विवेदी, आदि शिक्षक व स्टाफ उपस्थित रहे।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE