March 21, 2025

Join With Us


सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं ना करें ये गलतियां ,बच्चे पर पड़ेगा बुरा असर : पढ़े पूरी रिपोर्ट

ग्रहणकाल में गर्भवती महिला क्या ना करें




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ पंडित विनोद जी | 29 मार्च को चैत्र अमावस्या के दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है | शास्त्रों व पुराणों में सूतक काल को अशुभ काल माना गया है, इसलिए इस समयावधि में कई चीजों का ध्यान रखना जरूरी होता है |  ग्रहण का सबसे ज्यादा असर गर्भवती महिलाओं पर पड़ता है, तो ऐसे में आइए जानते हैं |  ग्रहणकाल में गर्भवती महिलाओं को क्या करना चाहिए | 

  • गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए और ना ही इस दौरान उन्हें अपनी आँखों से सूर्य ग्रहण को देखना चाहिए | क्योंकि ऐसा करना उनको नुकसान पहुंचा सकता है |
  •  गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान सुई-धागे से संबंधित कोई भी कार्य जैसे सुई में धागा डालना, नुकीली चीजों के प्रयोग आदि निषेध माने गये हैं | उन्हें ये सभी कार्य करने से बचकर रहना चाहिए | 
  • सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को जितना हो सकते अपना समय घर के मंदिर में मंत्र जाप करने में बिताना चाहिए | लेकिन हां, इस दौरान मूर्ति स्पर्श करने से बचकर रहना चाहिए | 
  • मान्यताओं के अनुसार सूर्यग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को सोने की मनाही होती है, ऐसा करने से आपके बच्चे के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है | सूर्यग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को खाना पकाने और खाने दोनों चीजों से बचना चाहिए |  इसके साथ ही सब्जी या अन्य किसी भी चीज को नहीं काटना चाहिए | 
  • सूर्य ग्रहण के दौरान ज्यादा एक्टिविटीज न करें, बल्कि इस दौरान जितना हो सकते आराम करें | सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद गर्भवती महिला को पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करना चाहिए | ग्रहण के बाद कपड़ों व अन्य चीजों का दान करना आच्छा माना जाता है | कहा जाता है कि ऐसा करने से मां और बच्चे की सेहत अच्छी रहती है, साथ ही कोई बुरा प्रभाव भी नहीं पड़ते | 




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE