मुंबई । हस्तरेखा तज्ञ पंडित विनोद जी। 22 फरवरी का राशिफल ज्योतिषी गणना के अनुसार कन्या, तुला और मकर राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभप्रद और अनुकूल रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा अपनी नीच राशि वृश्चिक से निकलकर गुरु की राशि धनु में प्रवेश कर जाएंगे। और मंगल के साथ चंद्रमा का दृष्टि योग बनेगा। ऐसे में कल गजकेसरी उपरांत धन योग का भी निर्माण होगा जिससे इन राशियों के साथ आज का दिन और किन-किन राशियों के लिए लाभदायक होगा, जानिए आज का राशिफल।
मेष राशि - मेष राशि के लिए आज का दिन संघर्ष के बाद सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपके लिए आज जरूरी रहेगा कि कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें। कारोबार में कोई डील फंस सकती है इसलिए सावधानी से काम करना होगा। वैसे सामाजिक और पारिवारिक जीवन के मामले में दिन आपके अनुकूल रहेगा। आप किसी शुभ काम में धन खर्च कर सकते हैं, लोगों की मदद भी आप आज करेंगे जिससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज परिवार किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा हो सकती है। आज आपको अपने परिवार में कोई विशेष सम्मान प्राप्त होगा।
आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें।
वृषभ राशि - वृषभ राशि के लिए आज का दिन सामान्य रूप से सकारात्मक रहेगा। आपके कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा और कुछ सकारात्मक बदलाव भी हो सकता है। किसी पारिवारिक समस्या का भी आज समाधान होगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और किसी मित्र या संबंधी से मिलने का कार्यक्रम बन सकता है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद को अन्न अथवा धन का दान दें।
मिथुन राशि - मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके मन में आज कई तरह के विचार आएंगे और आप कई कार्यों में अपना दिमाग लगाएंगे जिससे काम आपका उलझ सकता है। वैसे आपको आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और परिवार में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। नौकरी में आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आप अपने कई अटके कार्यों को पूरा कर पाएगे। किसी अटके कार्य को पूरा करने के लिए भी आपको आज समय निकालना होगा। आपकी आर्थिक स्थिति आज संतुलित रहेगी।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीशनि चालीसा का पाठ करें।
कर्क राशि - कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज परिवार में भाइयों से सलाह और सहयोग मिल सकता है। किसी दूर रहने वाले संबंधियों से भी आपको आज कुछ सूचना मिल सकती है। नौकरी में आज आप अपने हाथ में लिया गया काम पूरा करने में सफल रहेंगे। रात्रि के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम जैसे शादी, जन्मदिन आदि में शामिल हो सकते हैं। नौकरी और ऑफिस में आज आपके विचारों का स्वागत होगा।
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल को जल दें और लाल चंदन का तिलक लगाएं।
सिंह राशि - आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए व्यस्ततापूर्ण होगा। आपको कार्यक्षेत्र के साथ ही साथ घर के भी कई कार्यों को पूरा करना होगा। आप धार्मिक और सामाजिक कार्यों के लिए कुछ समय निकाल सकेंगे। आज आप किसी परेशान व्यक्ति की मदद के लिए भी आगे आएंगे। बिजनेस में आपकी कमाई आज बढेगी। आज कार्यक्षेत्र में आपको किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वरिष्ठ साथियों और अधिकारियों से आपको आज सहयोग मिलेगा। लंबे समय से अटका हुआ काम आपका आज पूरा होगा।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। शनि स्तोत्र का पाठ करना आपके लिए आज शभ रहेगा।
मकर राशि - मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज नौकरी कारोबार में अपने प्रयास का पूरा लाभ मिलेगा। यदि परिवार में कोई सदस्य विवाह योग्य है तो आज उनके विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। आपको आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास का लाभ मिलेगा। आज आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। लव लाइफ में आपके आज प्रेम बना रहेगा और आपको आज प्रेमी से कोई उपहार मिल सकता है। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है।
आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें और पीपल को जल दें।
कुंभ राशि - कुंभ राशि के लिए आज शनिवार का दिन मिश्रित रहेगा। परिवार के सदस्यों से आज किसी बात को लेकर आपका मतभेद हो सकता है। आज आपके द्वारा किए गए काम की सराहना होगी, जिससे आपका सम्मान बढ़ेगा। यदि आपका जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद चल रहा है तो आज आपके रिश्ते में सुधार हो सकता है। आज आप अपने प्रियजन के साथ किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।
आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। शनि स्तोत्र का पाठ करें और पीपल को दीप दिखाएं।
मीन राशि - मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आपके घर किसी अतिथि अथवा मित्र का आगमन हो सकता है। कारोबार व्यापार में आज आपको लाभ मिलेगा, आप आज लाभ के लिए कुछ साहसिक फैसला भी ले सकते हैं। आज आपको मधुर व्यवहार से अपनी समस्याओं को सुलझाने का अवसर मिलेगा। यदि आप अपना कोई नया काम करेंगे तो उसमें सफल होंगे। लव लाइफ में आज नई ऊर्जा का संचार होगा, प्रेमी के साथ रोमांटिक टाइम का आनंद लेंगे। आज भाइयों के साथ संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें और श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करें।