February 11, 2025

Join With Us


आज का राशिफल 2025 : मेष, कर्क और मकर राशि सहित इन्हें भी आज मिलेगा शुभ योग से लाभ

आज मंगलवार को चंद्रमा का गोचर दिन रात कर्क राशि में हो रहा




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ पंडित विनोद जी | आज मंगलवार को चंद्रमा का गोचर दिन रात कर्क राशि में हो रहा है। चंद्रमा के इस गोचर से आज शुभ योग बन रहा है क्योंकि चंद्रमा इस गोचर के दौरान उच्च के रहेंगे। साथ ही आज चंद्रमा पुष्य उपरांत आश्लेषा नक्षत्र से संचार करते हुए मंगल से दूसरे भाव में होंगे। जिससे अनफा नामक योग भी बनेगा। साथ ही आज बुध का भी गोचर होने जा रहा है। ऐसे में आज का दिन मेष, कर्क और मकर राशि के अलावा किन-किन राशियों को लाभ दिलाएगा। जानें आज का राशिफल।

मेष राशि - मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज सामाजिक क्षेत्र में किसी कारण से आगे आना होगा। आपका राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव बढेगा। बीमार चल रहे माता पिता के स्वास्थ्य में में आज सुधार होगा। आपको आज भौतिक सुख साधनों की भी प्राप्ति होगी। आज आपके कार्यक्षेत्र में कुछ सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज अधिक मेहनत करनी होगी।

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। ओम नमः शिवाय मंत्र का जप करें।

वृषभ राशि - वृषभ राशि के जातक आज का दिन परिवार के साथ मनोरंजक बिता सकते हैं। आपको आज किसी अप्रत्याशित स्रोत से लाभ मिल सकता है। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से कोई उत्साहवर्धक खबर मिल सकती है साथ ही ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको आज सहयोग भी मिलेगा। आज आप अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने पर भी कुछ धन खर्च करेंगे। आज आप कोई व्यापार करते हैं तो वह आपके लिए बहुत लाभदायक रहेगा। लव लाइफ में भी आप खुशियां पाएंगे।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसीजी को जल अर्पण करें और दीप दिखाएं।

मिथुन राशि - मिथुन राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज नौकरी कारोबार के साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों पर भी ध्यान देना होगा नहीं तो जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना होगा। आपके कार्यक्षेत्र में आज अधिकारी आपको प्रोत्साहित कर सकते हैं। आपकी कोई चाहत भी आज पूरी हो सकती है। अगर आप किसी मानसिक परेशानी से जूझ रहे हैं तो आज आपको उससे राहत मिलेगी। आज आपको जीवनसाथी से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। आज आपको बिजनेस में जोखिम लेने से बचना होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह का फायदा मिलेगा

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मीजी को खीर का भोग लगाएं।

कर्क राशि - कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हो सकता है। अगर कोई भी निर्णय जल्दबाजी और भावुकता में लेंगे तो आपको नुकसान हो सकता है। निवेश के मामले में आपको आज सतर्क रहना चाहिए। आज शाम के समय किसी शुभ और मांगलिक काम में शामिल हो सकते हैं। अगर आप पार्टनरशिप में कोई बिजनेस कर रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज साझेदारों से सहयोग मिलेगा।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री मंत्र का जप करें।

सिंह राशि - सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज उम्मीद से बढकर लाभ मिलेगा। ग्रहों की शुभ स्थिति की वजह से आप आज जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। आज इस राशि के छात्र शिक्षा में सफलता प्राप्त कर पाएंगे। वैसे आज आपको अपने विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है। आपके लिए सलाह है कि आज बिना मांगे किसी की मदद के लिए आगे न आएं, नहीं तो लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव का पूजन और अभिषेक करें।

कन्या राशि - कन्या राशि के लोगों को आज कारोबार व्यापार में लाभ मिलेगा। लेकिन आपको आज अपने काम पर पूरा फोकस भी बनाए रखने की जरूरत है। कुछ अचानक से आने वाले काम आपको मानसिक परेशानी दे सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों को आज काम में अधिक सजग रहना होगा नहीं तो अधिकारीगण किसी गलती से नाराज हो सकते हैं। आज शाम के समय आपको अपना रुका हुआ पैसा मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ आपको सामंजस्य बनाकर चलना होगा, किसी बात से आपका जीवनसाथी नाराज हो सकता है।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगो को आज अन्न का दान दें।

तुला राशि - तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन नई शुरुआत का रहेगा। आप अपनी कुछ नई योजना का शुरुआत कर सकते हैं। आपके लिए अच्छी बात यह है कि आपको आज माता पिता से पूरा सहयोग और लाभ मिलेगा। सितारे कहते हैं कि आप आज कोई नया काम शुरु करें तो माता पिता से आशीर्वाद जरूर लें। उच्च शिक्षा के लिए जो छात्र प्रयासरत हैं उनको शिक्षा में सफलता मिलेगी। परिवार में आज आपको जीवनसाथी से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। नौकरी में बदलाव के प्रयास आपके सफल होंगे | 

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र' का पाठ कीजिए।

​वृश्चिक राशि - आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो आप आपके जीवन को एक नई दिशा दै सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आज आप किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से अपने अटके कार्यों को पूरा कर सकते हैं। आज शाम को आप किसी काम से यात्रा पर भी जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बनाए रखने के लिए आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। दोस्तों से आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। गणपतिजी को दूर्वा चढ़ाएं।

धनु राशि - धनु राशि के जातक आज परिवारिक जीवन की जिम्मेदारियों को लेकर व्यस्त रह सकते हैं। आपकी कमाई में भी आज वृद्धि होगी। आप आज माता पिता की खुशी के लिए उन्हें कहीं घूमाने ले जा सकते हैं। परिवार के साथ आपका मनोरंजक समय बितेगा। लव लाइफ में आपके आज प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। शिक्षा के मामले में आज धनु राशि के जातक सफलता पाएंगे। अगर आप आज किसी को पैसा उधार देने की सोच रहे हैं तो उसके वापस मिलने की संभावना कम रहेगी इसलिए आज किसी को भी उधार देने से बचें।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजन करें।

मकर राशि - मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, यदि आप अपने कारोबार में कुछ बदलाव करना चाह रहे हैं तो इसमें आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। अगर आपने पार्टनरशिप में कोई बिजनेस किया है तो आपको साझेदारों के साथ तालमेल बनाकर रखना चाहिए लेकिन किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए। आज आपको अपनी संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि - कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज पैतृक धन संपत्ति का लाभ मिल सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति के साथ आपका कोई विवाद चल रहा है तो वह सुलझ सकता है। आपके जीवनसाथी की सेहत नरम चल रही थी तो आज उनकी सेहत में सुधार होगा। आपके लिए सलाह है कि सकारात्मक रहें और मन पर निराशा को हावी न होने दें।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। गरीबों को वस्त्र एवं भोजन दान दें।

​मीन राशि - मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुखमय रहेगा। आपको आज जीवनसाथी के साथ यागदार पल बिताने का मौका मिलेगा। लव लाइफ में आज आपके प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। छात्र आज शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। दोस्तों के साथ किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं। आपको आज कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा। आप अपने कारोबार के विस्तार के लिए किसी योजना पर भी काम शुरू कर सकते हैं।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का आपको पाठ करना चाहिए।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE