February 07, 2025

Join With Us


7 फरवरी 2025 आज चंद्रमा रोहिणी उपरांत मृगशिरा नक्षत्र से करेंगे संचार : पढ़े पूरी रिपोर्ट

मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन, जानें राशिफल




 मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ पंडित विनोद जी | 7 फरवरी राशिफल बता रहा है कि आज चंद्रमा का संचार वृषभ उपरांत मिथुन राशि में होने जा रहा है। इस गोचर में आज के दिन चंद्रमा रोहिणी उपरांत मृगशिरा नक्षत्र से संचार करेंगे। चंद्रमा के गोचर की वजह से कल के दिन सुनफा सहित गजकेसरी योग भी बनेगा। ऐसे में कल का दिन सिंह राशि के लिए तनावपूर्ण रह सकता है जबकि वृषभ, तुला और धनु सहित कई राशियों के लिए लाभदायक और मंगलकारी रहेगा। तो आइए जानते हें आज ग्रह गोचर के बीच किस राशि का भाग्य कितना साथ दे रहा और कैसा बीतेगा मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन, जानें आज का राशिफल।

मेष राशि - मेष राशि के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। दूसरे भाव में गोचर करते हुए चंद्रमा इन्हें पेंडिंग काम को पूरा करने के लिए प्रेरित करेंगे और इन्हें काम में सफलता भी मिलेगी। आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में भी आज सुधार दिखेगा। आज अकारण ही आप किसी लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं। कुछ छोटे-मोटे पार्ट टाइम काम के लिए भी समय निकाल सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। पारिवारिक जीवन में आज कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न होगा। छात्र आज शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। देवी लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।

वृषभ राशि - वृषभ राशि से जाते हुए चंद्रमा आज वृषभ राशि वालों को खुश कर रहे हैं। आज आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है इससे परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। आपके मन में आज भौतिक साधनों की चाहत बढ़ने वाली है जिससे आप कुछ शौक की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। आज शाम को आपके घर किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है जिससे घर के सदस्य खुश नज़र आएंगे। पिता का मार्गदर्शन लाभदायक होगा।

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को गुड़ के साथ रोटी खिलाएं।

मिथुन राशि - मिथुन राशि में आज चंद्रमा का प्रवेश होने वाला है लेकिन यहां आने से पहले ही चंद्रमा मिथुन राशि वालों को लाभ का अवसर प्रदान कर रहे हैं। आपको अपनी मेहनत के साथ भाग्य का भी सहयोग मिलेगा। आपकी तरक्की देखकर आपके साथी कर्मचारी मन ही मन ईर्ष्या कर सकते हैं। आप खुद भी आज अपनी नजरों में कुछ अलग महसूस करेंगे। लेकिन सफलता से आपको अहंकार नहीं पालना चाहिए, ऐसा कुछ भी न करें जिससे आप लोगों की नजरों में चढ़ जाएं। विद्यार्थियों को आज मेहनत का फल मिलेगा। संतान से सुख पाएंगे।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। शिव जाप माला का पाठ करें।

कर्क राशि - कर्क राशि के लिए आज का दिन नौकरी एवं कारोबार के मामले में लाभदायक है। साथ ही आज धर्म कर्म में भी इनकी रुचि बनी रहेगी। भाई-बहनों या संतान को लेकर कोई चिंता आपको परेशान कर सकती है। आपको रिश्तों में आज सामंजस्य बनाकर चलना होगा। आज आप परिवार के लोगों के साथ यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से आपको आज लाभ मिलेगा। भावुकता से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी मैया को दूध से अर्घ्य दें और दीप दिखाएं।

सिंह राशि - सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ने से मन चिड़चिड़ा हो सकता है। आपको आज आर्थिक मामलों में भी बहुत ही संयम और सतर्कता पूर्वक चलना होगा। सितारे कहते हैं कि आज स्वास्थ्य में भी आप नरमी महसूस कर सकते हैं। वैसे पारिवारिक जीवन में आपको आज भाइयों से सहयोग मिलेगा। किसी बात को लेकर परिवार में कोई तनाव चल रहा है तो उससे आप निजात पा सकते हैं। घरेलू जरूरत की चीजों पर धन खर्च होगा। वाहन पर भी व्यय होने के योग है। आपके लिए बेहतर होगा कि आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें।

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीसूक्त का पाठ सुबह शाम करें।

तुला राशि - तुला राशि वालों के लिए आज का दिन किसी चिंता को दूर करने वाला होगा। जो लोग बीमार चल रहे हैं आज उनकी सेहत में भी सुधार दिखेगा। सामाजिक और व्यापारिक क्षेत्र में आज शत्रु और प्रतिद्वंद्वी आपको परेशानी करने की कोशिश करेंगे लेकिन धैर्य से समझदारी से स्थिति को संभालने में आप सफल हो सकते हैं। सितारे कहते हैं कि आज आप पिता और जीवनसाथी की सलाह से काम करेंगे तो कार्य सफल होंगे। संतान को लेकर चिंता रहेगी।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंदों को आज चावल का दान दें।

वृश्चिक राशि  - वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको किसी करीबी से कोई गुड न्यूज मिलेगी। परिवार के लोग आपके साथ हर स्थिति में खड़े रहेंगे और हर मोड़ पर आपको उनसे सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र और व्यवसाय के तनाव को अपने ऊपर बिल्कुल भी हावी नहीं होने दें। यदि आप किसी नई योजना पर काम करने की सोच रहे हैं तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। किसी चली आ रही पुरानी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। आप आज बिजनेस में भी खूब कमाई कर पाएंगे।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। असत्य बोलने से बचें और ओम नमो नारायण मंत्र का जप करें।

धनु राशि - आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए बहुत ही खास रहने वाला है। आपके आत्मविश्वास में आज वृद्धि होगी। आपको आज लव लाइफ के साथ ही फैमिली लाइफ में भी भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके संपर्क का दायरा भी आज बढ़ेगा जो आपको लाभ दिलाएगा। कहीं फंसा हुआ धन पाने के लिए आपको काफी परिश्रम करना होगा। शाम का समय आपका परिवार के साथ मनोरंजक बीतेगा। धर्म कर्म के काम में आपकी रुचि रहेगी।

आज भाग्य 86 % आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें और लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।

मकर राशि - मकर राशि के लोगों को आज के दिन कार्यक्षेत्र में परिश्रम के साथ भाग्य का भी लाभ मिलेगा। आज आप सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भी भाग ले सकते हैं जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। दिन भर आपको आज शुभ समाचार भी प्राप्त होंगे। कोई दीर्घकालीन चाहत भी आपकी पूरी हो सकती है। मित्रों से सहयोग भी प्राप्त होगा। आज आप किसी धार्मिक यात्रा का भी प्लान बना सकते हैं। आज ननिहाल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। शाम का समय परिवार के छोटे सदस्यों के साथ मनोविनोद में बिताएंगे।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलिया खिलाएं।

कुंभ राशि - कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन कार्य व्यवसाय के लिहाज से अच्छा है। यदि आप आज किसी आयात-निर्यात के व्यवसाय के बारे में सोच रहे हैं तो इस मामले में आपको सफलता मिलेगी। अध्यात्म और धर्म में भी आज रुचि बढ़ेगी और इस मामले में भाग्य आपका साथ देगा। आज किसी यात्रा या मंगल उत्सव में शामिल होने का योग बन सकता है। परिवार के साथ आप सुखद समय बिताएंगे। आपको आज के दिन लव लाइफ में भी सुख की प्राप्ति होगी। माता की सेहत नरम है तो उनकी सेहत में सुधार होगा।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मीन राशि - मीन राशि के लिए आज का दिन मीन राशि के लिए मिश्रित रहेगा। आज आपको गुप्त शत्रुओं से भी सतर्क रहना होगा। आज किसी को पैसा उधार न दें क्योंकि हाथ से गया हुआ धन वापस मिल पाना कठिन होगा। आपके सितारे बताते हैं कि आज आपकी तरक्की के कई रास्ते भी खुलेंगे। पढ़ाई और अध्यात्म में आज आपकी रुचि बढेगी। छात्रों का प्रदर्शन सुधरेगा। माता की सेहत का ध्यान रखना होगा।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। देवी लक्ष्मी को मीठा पान अर्पित करें।





+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE