February 04, 2025

Join With Us


माघ सप्तमी पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत : पढ़े पूरी रिपोर्ट

आज का दिन सूर्य उपासना के लिए भी बहुत अच्छा




मुंबई । हस्तरेखा तज्ञ पंडित विनोद जी। ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के अनुसार हर व्यक्ति का अपना राशिफल पता चलता है । राशिफल के अनुसार यह आसानी से पता लगाया जा सकता है, कि किसी विशेष दिन, सप्ताह, माह या वर्ष में किस व्यक्ति के जीवन में क्या-क्या बदलाव होंगे और क्या-क्या प्रभाव पड़ेंगे । 

मेष राशि - मेष राशि वाले जातकों को आज आर्थिक रूप से लाभ मिल सकता है । खर्चों पर कंट्रोल करने की आवश्यकता है । दूसरों की राय को नज़रअंदाज़ न करें कई बार दूसरे के द्वारा दी गई राय आपके जीवन में बहुत काम आ सकती है । परिवार और जीवनसाथी के साथ समय बिताना आपके लिए अच्छा रहेगा, इससे मन ख़ुश रहेगा और घर में भी ख़ुशहाली छाएगी ।

वृषभ राशि - वृषभ राशि के जातकों को लोगों के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करने से अच्छे संबंध बनेंगे साथ ही साथ सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी । विचारों में स्थिरता रहेगी जिस वजह से आपके कार्यों में सफलता मिलेगी। दूसरों पर अत्यधिक निर्भर न रहें, इससे आपके कार्यक्षेत्र में बाधा आ सकती है । 

मिथुन राशि - आज का दिन आपके लिए बेहद ख़ास होने वाला है।  ख़ासतौर पर अगर आप एक स्टूडेंट है, तो आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा । आज किसी बड़ी कंपनी में जॉब के लिए इंटरव्यू कॉल आ सकता है, आपको धैर्य और शांति रखने की आवश्यकता है । आज वालों के साथ कपड़े या ज्वेलरी ख़रीद सकते हैं ।

कर्क राशि - आज का दिन आपके लिए ढेर सारी खुशियां और उन्नति लेकर आएगा । जितने भी काम आपने सोचे थे, अब वे धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे । नया बिज़नेस शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है । आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है, किसी मित्र के साथ अनबन चल रही है, तो वह आज समाप्त हो जाएगी ।

सिंह राशि - आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्वक रहेगा । बस आपको उन चीज़ों पर ध्यान देने की ज़रूरत है जो वास्तव में आपके लिए ज़रूरी है, ताकि आपका समय और ऊर्जा सही काम और दिशा में लग सके, दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाए रखना बहुत ज़रूरी है ।

कन्या राशि - आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाक़ात कर सकते हैं । जो भविष्य में आपको किसी न किसी तरीक़े से मदद करेगा ।  व्यवसाय या नौकरी से जुड़े लोगों के लिए मार्केटिंग प्रमोशन से सम्बंधित कार्यों पर अधिक ध्यान देना आवश्यक है । वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और मधुरता बनी रहेगी ।

तुला राशि - आज आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन इसके बावजूद आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा । समझदारी और सूझ-बूझ से अपनी परेशानी से निकलने का प्रयास करें । अगर आप परिवार वालों से दूर रहकर कहीं बहार जॉब करते हैं, तो आज आपके पास अपने परिवार वालों से मिलने का मौक़ा है ।

वृश्चिक राशि - आज का दिन आपके लिए सकारात्मक और प्रेरणादायक रहेगा, आज का समय पुराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाने का है । आज आप अपने मनपसंद खाने का आनंद ले सकते हैं, जिससे आपकी आत्मा को शांति मिलेगी । आज किसी बड़ी उलझन का समाधान मिल सकता है, इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा ।

धनु राशि - आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, अगर आप एक बिज़नेसमैन हैं, तो यह दिन बेहद ख़ास है क्योंकि ज़रूरी काम के चलते आप विदेश यात्रा पर निकल सकते हैं । प्रोफ़ेसर्स के लिए भी आज का दिन ख़ास है क्योंकि आज उन्हें किसी अच्छे कॉलेज में ऑफ़र मिल सकता है । माता-पिता के आशीर्वाद से आपको सब कामों में सफलता मिलेगी ।

मकर राशि - आज का दिन राहत से भरा रहेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है, सामाजिक गतिविधियों में आपके विचारों को ख़ास प्राथमिकता मिलेगी जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा । आपको अपने जीवनसाथी के प्रति व्यवहार में बदलाव की आवश्यकता है । एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें ।

कुम्भ राशि - आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है । घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी । किसी पुराने मित्र से आज मुलाक़ात हो सकती है और पुरानी यादें भी ताज़ा हो सकती है । अगर आप क़ानूनी मामलों से जुड़ी कोई चिंता महसूस कर रहे हैं तो आपको राहत मिल सकती है ।

मीन राशि - आज का दिन आपके लिए फ़ायदेमंद रहेगा. व्यापार में लाभ मिलने की आशंका है, स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा और आज के दिन तरोताज़ा महसूस करेंगे. दिन की शुरुआत थोड़ी व्यस्तता से हो सकती है लेकिन अंत में आपको बेहतर परिणाम हासिल होंगे ।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE