January 09, 2025

Join With Us


आज का राशिफल : पढ़े प्रेमी-प्रेमिका के बीच कैसा होगा दिन

चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ पंडित विनोद जी | ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। 

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। 

मेष लव राशिफल - विवाह या सगाई योग बन रहा है। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन अच्छा है। रोमांस का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के लिए प्रगतिशील दिन है। आज प्रेमी के ऊपर खर्चा कर सकते हैं। अचानक गिफ्ट मिल सकता है। विवाहित लोगों को अपने मित्रों से लाभ हो सकता है।

वृष लव राशिफल - घर परिवार के कारण पति—पत्नी में झगड़ा हो सकता है। आपसी तालमेल बिगड़ सकता है। प्रयास करें कि घर में आपसी प्रेम बना रहे। जीवनसाथी को अचानक धन लाभ हो सकता है। सोशल मीडिया पर ज्यादा जुड़ाव रहेगा।

मिथुन लव राशिफल - लव रिलेशन में विश्वास और प्रेम बढ़ेगा। प्रेमी से अचानक कोई खबर मिल सकती है। जीवनसाथी पर विश्वास बनाए रखें। आपकी अविश्वास की भावना बढ़ते हुए रिश्तों पर रोक लगा सकती है। प्रेमियों के लिए दिन उत्तम है। प्रेम विवाह की संभावना बन रही है।

कर्क लव राशिफल - विवाहित लोगों के बीच अनबन की आशंका है। विदेश से रिश्ता आ सकता है। यात्राएं ज्यादा होंगी। नए लोगों से मिलना होगा और नए रिश्ते भी बनेंगे। लेकिन नए संबंध बनाते समय सावधान रहें। आपको आज कोई बहुत ज्यादा पसंद भी आ सकता है। जिसके साथ आपकी दोस्ती लंबी चलेगी।

सिंह लव राशिफल - लव पार्टनर पर अनावश्यक खर्चे होंगे। युवक अपने रिश्तों में ताजगी लाने के लिये रोचक विकल्पों के बारे में सोच सकते हैं। प्यार भरी बात आपसी तकरार को कम करेगी।

कन्या लव राशिफल - नए प्रेम संबंधों की शुरुआत जीवन में खुशियां लाएंगी। माता का सहयोग आपके टूटते हुए रिश्तों में सुदृढ़ता लाएगी। किसी भी छोटी बात के कारण प्रेमी या जीवनसाथी के साथ लड़ाई हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा व्यवहार करें, तभी रिश्तों में अनुकूलता आ पाएगी।

तुला लव राशिफल - आज आपको पहली नजर में प्यार हो सकता है। आज काफी एक्साइटमेंट भरा दिन रहेगा। विवाहित जोड़ों के लिए दिन उमंगों भरा रहेगा। आप अपनी बात सोशल मीडिया के जरिए कह डालें। यदि आप आज शरमाते हैं तो आप को पछताना पड़ सकता है।

वृश्चिक लव राशिफल - व्यस्तता के कारण अपने लव पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे। विवाहित जोड़ों के बीच कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। आपसी समझदारी दांपत्य जीवन की मधुरता बढ़ाएगी। विवाह के इच्छुक जातकों को कुछेक मुश्किलें आ सकती हैं।

धनु लव राशिफल - आज रोमांचक और रोमांस से भरा दिन है। लव पार्टनर के साथ अद्भुत पल बिताएंगे। आप अपने साथी को इंप्रेस करने की कोशिश करेंगे। शादी के लिए उसे अपने परिवार से मिला सकते हैं। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व का लोग लोहा मानेंगे।

मकर लव राशिफल - आप विवाह से दूर रहना चाहते हैं, लेकिन माता के सामने एक न चलेगी शादी तय हो सकती है। मन आज उदास रहेगा। धन का व्यय अधिक होगा। आप अपनी क्षमता का सही सद्पयोग करें। लव रिलेशन में कार्यवश दूरियां आ सकती हैं।

कुंभ लव राशिफल - एक से अधिक प्रेम संबंध आपको परेशानी में डाल सकती है। लव पार्टनर आप पर शक कर सकता है। वह आपसे आज अधिक मांग कर सकता है। खूबसूरत लगने के लिए आप कुछ भी करेंगे। ससुराल पक्ष के कारण अनबन हो सकती है।

मीन लव राशिफल - कार्य में व्यस्तता के कारण आप अपने प्रेमी को समय नहीं दे पाएंगे। बातों को बर्दाश्त नहीं करने के कारण प्रेमी से झगड़ा हो सकता है। इस समय जरूरत है शांत रहने की। सचेत रहें आपका ब्रेक भी हो सकता है। आज आपको महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ेंगे।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE