मुंबई । हस्तरेखा तज्ञ पंडित विनोद जी।अंक ज्योतिष के आधार पर अंक 9 मंगल का अंक माना गया है लेकिन यहां पर देने ध्यान देने वाली बात यह है कि साल 2025 के अंकों को बनाने में 2 और 5 अंकों का महत्वपूर्ण योगदान है। ऐसी स्थिति में चंद्रमा और बुध के प्रभाव से बनने वाले मंगल के अंक 9 को हम ऊर्जावान तो मानेंगे ही मानेंगे, साथ ही साथ संतुलित ऊर्जा वाला भी मानना चाहेंगे।अंक ज्योतिष के अनुसार प्रत्येक राशि और मूलांक वालों को अपने भावनात्मक संतुलन पर केंद्रित होना आवश्यक होगा।
जिनका मूलांक 1 2 7 और 9 है उनके लिए यह वर्ष विशेष शुभ फलदाई होगा। 4 और 8 मूलांक वालों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए तथा अन्य मूलांक वालों के लिए यह वर्ष मिले-जुले परिणाम देगा।
चार बड़े ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन
कोई भी वर्ष ज्योतिष की दृष्टि से तब महत्वपूर्ण माना जाता है जब उसमें चार बड़े ग्रह अपना राशि परिवर्तन करते हैं। यह चार बड़े ग्रह हैं राहु, केतु, शनि तथा बृहस्पति। सामान्य तौर से किसी वर्ष में यह चार ग्रह यदि अपना राशि परिवर्तन कर लेते हैं तो उसके अगले वर्ष में बृहस्पति को छोड़कर किसी भी ग्रह का राशि परिवर्तन नहीं होता है। वर्ष 2025 की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह रहेगी कि चारों बड़े ग्रह अर्थात शनि राहु केतु एवं बृहस्पति अपनी राशि चाल को परिवर्तित करेंगे।
इसके पूर्व 2023 में भी इन्हीं चारों ग्रहों ने राशि परिवर्तन किया था लेकिन 2024 में सिर्फ बृहस्पति का राशि परिवर्तन हुआ था।
इस प्रकार से देखा जाए तो ज्योतिष की दृष्टि से वर्ष 2025 एक महत्वपूर्ण वर्ष साबित होगा।
रीवा के लिये कैसा होगा नव वर्ष
नगर वासियों के लिए एक उत्सुकता का विषय यह भी बनता है कि हमारे शहर के लिए 2025 कैसा जाने वाला है। रीवा नगर का नामांक 5 है जिसका स्वामी बुध है तथा नाम के अनुसार नगर की राशि तुला होगी जिसका स्वामी शुक्र है।
इन दोनों स्थितियों पर यदि विचार करें तो यह निष्कर्ष निकलता है कि वर्ष 2025 रीवा नगर के लिए मिला जुला वर्ष रहेगा। नगर के आर्थिक संसाधनों में वृद्धि की पूर्ण संभावना बनेगी। सत्ता पक्ष का दबाव बना रहेगा लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की मनमर्जी से जनता कुछ परेशान हो सकती है। पुलिस प्रशासन के दबाव से अपराधी वर्ग परेशान हो सकता है यद्यपि अपराधों में कमी आने की संभावना नगण्य है। वर्ष के मध्य में नगर में कोई बड़ी घटना घट सकती है जिससे शासन प्रशासन परेशानी में आ सकता है। बौद्धिक कार्य करने वाले नगर वासियों के लिए यह वर्ष सफलता दायक रहेगा। वाहन इत्यादि का कार्य करने वाले व्यापारी भी सफलता हासिल करेंगे।
इस वर्ष रीवा शहर के मौसम को देखें तो गर्मी तथा उमस की प्रधानता होगी। सामान्य वर्षा के योग बन रहे हैं तथा शीत ऋतु मैं भी मौसम सामान्य ही बना रहेगा। यद्यपि जनवरी के अंतिम सप्ताह तक अच्छी ठंड पड़ने की संभावना है।
इन राशियों की चमकेगी किस्मत
वृषभ राशि- वृषभ राशि के लिए शनि उत्कृष्ट फल प्रदान करेंगे तथा आपके सभी मनोरथ प्रयास करने पर 2025 में पूर्ण होने की संभावना है।
तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए यदि आरंभिक कुछ माह को छोड़ दिया जाए तो बाकी का पूरा वर्ष सुखद एवं उन्नति गामी होगा।
मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए श्रम साध्य सफलता के 2025 में योग बन रहे हैं अर्थात आप जितनी मेहनत करेंगे उसका परिणाम आपको मिलना ही है।
कुम्भ राशि- गत वर्षो की तुलना में कुंभ राशि वालों के लिए वर्ष 2025 शुभ परिणाम देने वाला होगा ।
ये राशियां रहें सावधान
सिंह राशि- राशि से अष्टम स्थान में शनि का गोचर स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां और कार्यों में व्यवधान देगा।सावधान रहें।
धनु राशि-
मार्च में शनि के राशि परिवर्तन के साथ ही चतुर्थ अढैया के दुष्प्रभावों से आपको सावधान रहना होगा।