May 14, 2021

Join With Us


अक्षय तृतीया "आखा तीज " : जानें शुभ मुहूर्त , दान का महत्व , किस राशि को होगा धन लाभ




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का पावन पर्व बडे़ धूम- धाम से मनाया जाता है। इस दिन का बहुत अधिक महत्व होता है। इस बार 14 मई, 2021 शुक्रवार को अक्षय तृतीया का पावन पर्व मनाया जा रहा है । अक्षय तृतीया को आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। इस बार अक्षय तृतीया पर शुभ योग बनने जा रहा है।

ज्योतिष गणनाओं के अनुसार इस दिन सूर्य मेष राशि से वृष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र, बुध और राहु पहले से वृष राशि में विराजमान है। इस दिन चार ग्रह एक ही राशि में आ जाएंगे। इस दिन चंद्रमा भी वृष राशि में आ जाएंगे। अक्षय तृतीया के दिन संध्या काल में चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

मिथुन राशि में मंगल पहले से विराजमान हैं। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार चंद्रमा के मिथुन राशि में प्रवेश करने से धन लाभ होने के योग बन जाते हैं। अक्षय तृतीया के पावन दिन खरीदारी करना शुभ होता है। इस दिन निवेश करना भी शुभ माना जाता है। इस बार कोरोना वायरस की वजह से घर में ही रहना सुरक्षित है, इसलिए खरीदारी करने के लिए बाहर न जाएं।

जरूरी सामान ही घर लाएं। इस दिन किसी भी तरह का शुभ कार्य किया जा सकता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन किए गए कार्यों में सफलता जरूर मिलती है। इसी दिन महाराष्ट्र में आम का पूजन करके आम खाने की शुरुआत करते हैं शुभ मुहूर्त में और यह दिन महत्वपूर्ण माना गया है किसी की शुभ मुहूर्त में इस दिन क्या हुआ काम शुभ होता है खास करके जिस दिन हम जब सोना खरीदते हैं उसे हिंदू धर्म में शुभ माना गया है तो नीचे दिए हुए शुभ मुहूर्त में आप खरीदारी कर सकते हो |

इस दिन करें दान- पुण्य
अक्षय तृतीया के दिन दान करने का बहुत अधिक महत्व होता है। इस दिन दान करने से कई गुना फल की प्राप्ति होती है। इस दिन अपनी क्षमता के अनुसार दान जरूर करें।

शुभ मुहूर्त:
14 मई को सुबह 5:38 बजे से शुरू होकर 15 मई 2021 को सुबह 07:59 बजे तक




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE