December 19, 2024

Join With Us


मकर और मीन राशि वालों के रिश्तों होंगे मजबूती : जाने आज का राशिफल

कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ पंडित विनोद जी | प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। 

ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है

मेष 

आपको चाहिए कि आप अपने साथी के समक्ष अपने प्यार को इस प्रकार व्यक्त करें, जिससे वह आज कुछ नयापन व खास अनुभव कर सके। इस बात का ध्यान रखें कि प्रोत्साहन तारीफ पाकर इंसान की कार्य क्षमता बढ़ जाती है।

वृष 

आज आप अपनी लव लाइफ का भरपूर आनंद लेंगे। जिसके लिए आप लम्बे समय से इंतजार करते रहे हैं, वह आज आपको मिल सकता है। आज वह ऐसा कुछ कह सकता है, जिसे सुनने के लिए आप बेताब हैं। अगर वह कहीं और रह रहा है तो धीरज रखें। कुछ ही दिनों में वह आपका हो जाएगा।

मिथुन 

अगर आप किसी शादी को लेकर बातचीत कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। कोशिश करने से पुरानी सारी अड़चनें दूर हो सकती हैं और आपके मन के अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकता है।

कर्क 

आज का दिन आप अपने साथी के साथ बिताए पलों की यादों में खो कर ही बिता सकते हैं। ऐसे में आपको अपने साथी की कमी महसूस होगी, जिसकी वजह से आपका ध्यान काम में नहीं लग सकेगा।

सिंह 

आप आज अपने किसी पुराने बिछुड़े दोस्त से मिल सकते हैं, यह आपको अपने पुराने रोमांटिक रिश्ते को फिर से जगाने का मौका देगा। पहल आपको करनी होगी। बीते यादगार लम्हों को याद कराना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

कन्या

आज आप किसी अनपेक्षित जगह पर अपने पुराने दोस्त के रूप में अपना प्यार पा सकते हैं। उसके लिए आपके जज्बात काफी दिनों से सुलगते रहे हैं, पर आज उसे रिश्ते का रूप देने और बढ़ाने की कोशिश सफल होगी। आप इस रिश्ते को गंभीरता से लें, क्योंकि इसमें आपका विश्वास पहले से बन चुका है।

तुला 

आज का दिन आपके लिए बहुत खुशनुमा है। आपका पार्टनर अपनी बेहतरीन अदाओं से आपको हैरत में डालेगा। आप अपने रिश्ते को लेकर आज आसमान में उड़ान भरते रहेंगे। आप भी अपने पार्टनर को खुश रखने की कोशिश करें।

वृश्चिक 

आज आप भाग्यवश ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे जिसकी सोच व कार्य-शैली आपसे बहुत मिलती है। आप इस संबंध को आगे ले जाने के विषय में सोचेंगे। आपके परिवार के सदस्य भी इसमें आपके साथ हैं।

धनु 

आज आप दिन भर हाल में मिले दोस्त के बारे में सोचते रहेंगे। यह क्षणिक आकर्षण के अलावा कुछ नहीं, इसलिए अपनी भावनाओं पर लगाम लगाएं और आगे बढ़ने की कोशिश ना करें। आज का दिन आपको जबरन ज्यादा सोचने को मजबूर करेगा।

मकर

प्रेम की नजर से आपका यह दिन अच्छा है। आज आपको अपने पार्टनर के प्यार से बहुत खुशी मिलेगी। दिन के अन्त में आपको लगेगा कि क्या यह सामान्य दिन है।

कुंभ 

आज की शाम अपने जीवनसाथी के साथ घर में ना बिताकर बाहर निकल कर कुछ मनोरंजन, जैसे कि फिल्म या नृत्य देखने जाएं, जिससे नीरसता खत्म हो जाएगी और आपको फिर से बात करने का अवसर मिलेगा।

मीन

आज आप अपनी प्यार की जिंदगी में कुछ यादगार लम्हें जोड़ेंगे। आज आप दोनों पहली डेटिंग पर जा सकते हैं। या, आप दोनों किसी सामने की चीज पर खुश हो सकते हैं। आपके ये लम्हे काफी दिनों तक यादगार बने रहेंगे।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE