December 12, 2024

Join With Us


राज्यपाल के रीवा आगमन के संबंध में कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

विश्वविद्यालय में की गयी तैयारियों की विस्तार से जानकारी ली




 रीवा । समशेर सिंह गहरवार। राज्यपाल मंगुभाई पटेल 12 दिसंबर को एक दिवसीय प्रवास पर रीवा आयेंगे। रीवा में राज्यपाल अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे तथा संजय गांधी अस्पताल में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर प्री नेटल डायग्नोसिस ऑफ हीमोग्लोबिनोपैथीज का भ्रमण करेंगे। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कार्यक्रम स्थलों का भ्रमण कर की गई तैयारियों का निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिये।

कलेक्टर ने विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह के मुख्य कार्यक्रम स्थल तथा शोभा यात्रा सहित अन्य कार्यक्रमों की जानकारी ली तथा की गयी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने बैठक लेकर विश्वविद्यालय में की गयी तैयारियों की विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान कुलगुरू डॉ. राजकुमार आचार्य, आयुक्त नगर निगम डॉ. सौरभ सोनवड़े, अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी, एडिशनल एसपी अनिल सोनकर, डीन मेडिकल कॉलेज डॉ. सुनील अग्रवाल, कुल सचिव सुरेन्द्र सिंह, एसडीएम हुजूर वैशाली जैन सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE