November 26, 2024

Join With Us


नेहरू युवा केन्द्र ने संविधान दिवस का आयोजन कर वक्ताओं ने डाला प्रकाश

समाज के सभी लोगो का रहा अमूल्य योगदान




रीवा। समशेर सिंह गहरवार। नेहरू युवा केंद्र रीवा द्वारा माय भारत के तत्वाधान में संविधान दिवस 2024 के अवसर पर पृथ्वीराज आईटीआई कॉलेज गंगापुर रीवा में संविधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी ने बताया कि हमारे देश का संविधान बनने में लगभग 3 साल का समय लगा और भारत का संविधान विश्व के सबसे बड़े संविधान में से एक है और इसे बनाने में समाज के सभी लोगो का अमूल्य योगदान था।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से आयुर्वेदिक महाविद्यालय रीवा के प्राध्यापक डॉ आशुतोष , एसकेजी विद्यापीठ एवं प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ब्लॉक अध्यक्ष कामता कुशवाहा , गणेश गुप्ता प्रिंसिपल पृथ्वीराज आईटीआई, दीपक सिंह पुलिस लाइन रीवा, विनोद सिंह डायरेक्टर पृथ्वीराज आईटीआई आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संविधान दिवस के अवसर पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एवं समस्त अतिथियों द्वारा संविधान की विशिष्टता एवं भारत का संविधान कैसे बना उसपे चर्चा किया गया।

कार्यक्रम का समापन पदयात्रा कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन महेश द्विवेदी लेखापाल द्वारा किया गया एक कार्यक्रम का आभार गणेश गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिवेंद्र सिंह साइबर स्पेसिफिक, राजलाल दहिया, सोहैल, पुष्पेंद्र, रंजीत, हर्षित और कमलेश आदि उपस्थित रहे।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE