रीवा। समशेर सिंह गहरवार। जिले के जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान अंतर्गत मनिकवार के समाज सेवियों द्वारा रिटायर्ड शिक्षक का घर जाकर सम्मान किया गया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए मिट्ठू लाल जायसवाल ने बताया कि लंबे अरसे से मनिकवार हायर सेकेंडरी स्कूल में मैथ के टीचर रहे बद्री प्रसाद सोनी। जिनके पढ़ाये हुये स्टूडेंट देश-विदेश तक सेवाएं दे रहे हैं। श्री सोनी जी ऐसे टीचर थे जिन्होंने गणित को सरल भाषा में छात्रों के सामने परोसा था।
उनके पढ़ाये हुए छात्र आईटी सेक्टर में रहते हुए देश और विदेश में नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसे प्रतिभा मान गुरु जी के सम्मान में नत मस्तक होते हुए समाज सेवियों ने उनके घर जाकर श्रीफल और साल के साथ सम्मान करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। साथ ही दीर्घायु के लिए मंगल कामनाएं भी की। ऐसे कार्यक्रम में वरिष्ठ टीचर केपी सिंह हटवा, बद्री प्रसाद मिश्रा, संतोष कुमार दुबे, सीता प्रसाद सोनी, कमलेश्वर सिंह, प्रकाश सिंह, राजबहोर गुप्ता , मिट्ठू लाल जायसवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।