रीवा। समशेर सिंह गहरवार। शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि.मार्तंड क्रमांक 1 के द्वारा आयोजित एवं पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन भोपाल द्वारा प्रायोजित पर्यावरण शिक्षण प्रकृति भ्रमण गतिविधि के अंतर्गत विद्यालय के 40 छात्र-छात्राओं के दल को मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी का भ्रमण कराया गया जिसमें विद्यार्थियों ने वन पर्यावरण एवं विभिन्न प्रकार के वन्यजीवों के आवास और उनके रहन-सहन के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं टाइगर सफारी का आनंद लिया।
विद्यालय के प्राचार्य जेपी जायसवाल मैं भ्रमण हेतु छात्रों के वाहन को हरी झंडी दिखाकर प्रस्थान किया इको क्लब संयोजक डॉक्टर रामनारायण तिवारी इको क्लब प्रभारी डॉक्टर विनय दुबे के साथ विद्यालय की संध्या सिंह अनीता विश्वास रमेश त्रिपाठी एवं डॉक्टर लक्ष्मीकांत गर्ग भ्रमण दल के मार्गदर्शी शिक्षक के रूप में सम्मिलित रहे। भ्रमण से वापस आने के उपरांत छात्रों के लिए एक ऑडियो विजुअल क्विज का आयोजन किया गया और उसमें चयनित छात्रों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किया गया। इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण से विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण की भावना एवं नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।