मेरठ । न्यूज डेस्क । उत्तर प्रदेश के संभल जामा मस्जिद को लेकर बड़ा बवाल शुरू हो गया है। संभल में रविवार सुबह 6 बजे जामा मस्जिद सर्वे के दौरान पथराव किया गया। इतना बवाल हुआ कि पुलिस ने पहले आंसू गैस के गोले दागे फिर लाठीचार्ज करके भीड़ को खदेड़ा। हालात अभी बेकाबू है। वहीं इस बवाल के बाद चर्चा हो रही है कि अचानक सुबह 6 बजे 1000 लोगों की भीड़ जामा मस्जिद कैसे पहुंची गई। इस दौरान भारी मात्रा में पत्थर फेंके गए, जिसे देखने से लग रहा है कि इसकी बहुत पहले से तैयारी की गई थी।
संभल में बवाल के बाद जिले के साथ यूपी पुलिस भी अलर्ट हो गई है। वहीं आस-पास के थानों से फोर्स को बुलाया गया है। डीएम और एसपी भी मौके पर हैं। दरअसल, सुबह 6 बजे डीएम-एसपी के साथ एक टीम जामा मस्जिद का सर्वे करने पहुंची थी। सुबह-सुबह टीम को देखकर आस-पास के मुस्लिम समुदाय के लोग भड़क गए। उन्होंने कहा कि छुट्टी के दिन इतनी-इतनी सुबह-सुबह सर्वे क्यों किया जा रहा है।
अचानक हमले से पुलिस को भागना पड़ा कुछ ही देर में करीब एक हजार से ज्यादा लोग जामा मस्जिद के बाहर पहुंच गए। भीड़ मस्जिद के अंदर जाने पर अड़ गई। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। मौके पर इसके बाद भगदड़ जैसे हालात हो गए। अचानक पथराव के बाद पुलिस को भागना पड़ा।
जूते-चप्पल और पत्थरों की बारिश संभल जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान बवाल की सूचना पर पुलिस फोस और प्रशासन की टीम पहुंचना शुरू हो गई। पुलिस ने लाठीचार्ज करके भीड़ को खदेड़ा। इस बीच कुछ लोगों ने भीड़ के बीच से पथराव फेंकना शुरू कर दिया। देखते ही देखते जामा मस्जिद इलाके में पास जूते-चप्पल और पत्थरों की बारिश होने लगी।बवाल करने वाले लोगों को हटाने के लिए आखिरकार पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। मौके पर तनाव का माहौल जारी है।
हरिहर मंदिर या जामा मस्जिद को लेकर सर्वे संभल जामा मस्जिद का मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है। हिंदू पक्ष ने हरिहर मंदिर को तोड़कर जामा मस्जिद बनाने का दावा किया था। इसके बाद कोर्ट ने जामा मस्जिद सर्वे के आदेश दिए। इसी आदेश पर डीएम-एसपी समेत एक टीम सुबह-सुबह जामा मस्जिद पहुंची थी, जिसके बाद इतना बड़ा बवाल हो गया ।
संभल बवाल के बाद कई हिरासत में अचानक पथराव के बाद पुलिस को एक बार तो पीछे हटना पड़ा। फौरन सूचना देकर और फोर्स बुलाई गई। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज करके भीड़ को खदेड़कर सर्वे स्थल से दूर किया। इस बीच कुछ लोगों पथराव भी दिया। पुलिस ने पथराव करने वाले आरोपियों को हिरासत में भी लिया है।
29 नवंबर को कोर्ट में दाखिल होगी सर्वे रिपोर्ट
हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन सर्वे के बाद बताया कि सर्वे के दौरान दोनो पक्षों के वकीलों के साथ जामा मस्जिद कमेटी के लोग भी मौजूद थे। संभल जामा मस्जिद का सर्वे पूरा हो गया है। सर्वे की वीडियोग्राफी करवाई गई है। 29 नवंबर को सर्वे की संपूर्ण रिपोर्ट ओर वीडियो कोर्ट में दाखिल किए जाएंगे।