पत्थलगांव। न्यूज डेस्क। एक नाबालिग जोड़े को खेत में अपने प्रेम का इजहार महंगा पड़ गया। पास से गुजर रहे 5 नाबालिगों ने पहले तो प्रेमी को धमकाया-चमकाया फिर उसके सामने ही पांचों ने नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ दुष्कर्म किया।
इस पूरी घटना के बाद शर्मसार करने वाली भूमिका पंचायत प्रतिनिधियों ने निभाई। वे आपसी सहमति से मामले को दबाने के लिए शनिवार की शाम से देर रात तक थाने का चक्कर लगाते रहे। हालांकि रविवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को ग्रामीणों ने ही पकड़कर पुलिस के हवाले हैं।