ढिंढोरी । न्यूज डेस्क । जिला मुख्यालय डिंडोरी से कुछ दूरी पर स्थित ग्राम बजाग जो कि छत्तीसगढ़ की सीमा से लगा हुआ है । अपने जंगल रूपी सौंदर्य को समेटे शांत एवं मधुर प्राकृतिक वातावरण के बीच स्थित है । हाल ही में यहां देखा जा रहा है कि कुछ तथा कथित पत्रकार अपना फर्जी पत्रकारिता का रोब दिखाते हैं । नाम न छापने की शर्त पर कुछ व्यापारियों ने V CAN न्यूज को बताए कि ग्राम में व्यापारी , पंचायत के सरपंच , इंजीनियर विभागीय सारे लोगों को डरा धमका कर अवैध वसूली का गढ़ बनाए रहे हैं।
यह फर्जी पत्रकारों का भय इतना व्याप्त हो चुका है कि स्वयं तो किसी अच्छे कार्य में अपना हाथ बताते नहीं एवं जो कार्य चल रहे हैं उसमें या बड़े अधिकारियों को शिकायत करने का आरोप दिखाकर वसूली की मांग करते हैं । विगत कई वर्षों से इस प्रकार के पत्रकारों के ऊपर कारवाई की मांग उठती रही है । लेकिन अब हलिया समय ऐसा आ चुका है कि पत्रकारों के हौसले काफी बुलंद हो चुके हैं । कुछ लोगों का कहना है कि ऐसे फर्जी पत्रकारों का ना किसी प्रकार का रजिस्ट्रेशन है न किसी प्रकार की उनकी जवाब देही शासन या जनता के प्रति है यह सिर्फ अपने आप को बड़ा पत्रकार बताने के चक्कर में लगातार अच्छे कार्यों में रोड़ा डालते आ रहे हैं। फर्जी पत्रकारों के त्रस्त हो कर कलेक्टर महोदय से क्षेत्रीय जनता की अपील है कि ऐसे फर्जी पत्रकारों की जांच की जाए उनके रजिस्ट्रेशन से लेकर उनकी योग्यता उनकी पढ़ाई एवं उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सूक्ष्मता के साथ जांच की जाए और ऐसे फर्जी पत्रकारों को तत्काल प्रभाव से जेल में डाल दिया जाए ताकि आने वाले समय में पत्रकारिता का स्तर खराब ना हो और पत्रकारों जो व्यक्ति वास्तव में पत्रकार हैं । 
उनकी छवि जो समाज का चौथा स्तंभ है बनी रहे और पत्रकारों से समाज को लाभ हो सके। इस प्रकार के झोलाछाप, हांकर जो खुद अखबार बांटने का काम भर करते हैं , स्वयं को पत्रकार बताते हैं । ऐसे लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो और जो साफ छवि के पत्रकार जिले एवं क्षेत्र में मौजूद हैं उनका वर्चस्व बना रहे और उनके सम्मान में कभी किसी प्रकार की ना हो। V CAN न्यूज द्वारा जनहित में जारी ।