October 18, 2024

Join With Us


संयुक्त संचालक ने किया माध्यमिक शाला का किया औचक निरीक्षण

विद्यार्थियों तथा शिक्षकों से पठन-पाठन के संबंध में जानकारी




रीवा । समशेर सिंह गहरवार। कमिश्नर बीएस जामोद ने मैदानी स्तर पर विभिन्न विभागों में समन्वय के संबंध में सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा था कि सभी संभागीय और जिला स्तर के अधिकारी भ्रमण के दौरान आंगन वाड़ी केन्द्र, स्कूल तथा अस्पतालों का निरीक्षण करें। इसी क्रम में संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास ऊषा सिंह सोलंकी ने मैहर जिले के भ्रमण के दौरान शासकीय माध्यमिक शाला किरहाई अमरपाटन का निरीक्षण किया।

संयुक्त संचालक ने विद्यार्थियों तथा शिक्षकों से पठन-पाठन के संबंध में जानकारी ली। शिक्षकों तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं मध्यान्ह भोजन के वितरण के संबंध में उन्होंने जानकारी ली। स्वसहायता समूह के सदस्यों ने बताया कि मध्यान्ह भोजन प्रतिदिन वितरित किया जा रहा है। संयुक्त संचालक ने प्रधानाध्यापक को विद्यालय को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE